फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Run weekly campaign against illegal mineral transport: Dr. Roshan Jacob

अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ चलाएं साप्ताहिक अभियान: डॉ. रोशन जैकब

Mon, 28 Dec 2020 09:32 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 28 Dec 2020 09:32 PM IST
विज्ञापन
Run weekly campaign against illegal mineral transport: Dr. Roshan Jacob
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रदेश में अवैध रूप से खनिजों के परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अब हर महीने में कम से कम एक सप्ताह का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म डॉ. रोशन जैकब ने सभी डीएम को परिपत्र भेजकर कहा है कि जिला स्तर पर गठित टास्क फोर्स के माध्यम से यह अभियान चलाया जाए। साथ ही उन्होंने डीएम को हर महीने होने वाली मासिक बैठक में अभियान की समीक्षा करने और टास्क फोर्स द्वारा की गई प्रवर्तन की कार्यवाही जानकारी हर महीने के 5 तारीख से पहले शासन और खनिकर्म निदेशालय को भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


निदेशक खनिकर्म ने दूसरे राज्यों से खनिज लेकर आने वाले वाहनों की जांच करते समय संबंधित राज्य द्वारा जारी परिवहन प्रपत्र और अन्तर्राज्यीय परिवहन प्रपत्रों (आईएसटीपी) की वैधता और परिपत्र पर अंकित खनिज की मात्रा की अनिवार्य रूप से जांच करने के निर्देश दिए हैं। उन्होने जारी यह भी कहा है कि उप्र के खदानों व भंडारण स्थल से खनिज का परिवहन करने वाले वाहनों में ईएमएम-11 व ई-प्रपत्र-सी की भी जांच करें। जांच के दौरान दोनों प्रपत्र नहीं पाए जाने या स्वीकृत मात्रा से अधिक खनिज पाए जाने पर इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी करने को कहा है।
विज्ञापन


बता दें कि खनिकर्म विभाग द्वारा समय-समय पर जारी शासनादेशों में पट्टाधारक व भंडारण लाइसेंसधारी को उठान स्थल पर निर्धारित मात्रा के अनुसार ही खनिजों की लोडिंग के निर्देश दिये गये हैं। इसके बावजूद इस आदेश का उल्लंघन करते हुए निर्धारित से अधिक मात्रा में खनिजों की लोडिंग करने की शिकायतें मिल रही है। इसके मद्देनजर ही निदेशक खनिकर्म ने अवैध तरीकेसे होने वाले खनिजों की ढुलाई पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed