फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   run for unity

रन फॉर यूनिटी: राष्ट्रीय एकता, सद्भाव व फिटनेस के संदेश के साथ शहरियों ने लगाई दाैड़

Sun, 28 Jun 2026 05:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
run for unity
रन फॉर यूनिटी: राष्ट्रीय एकता, सद्भाव व फिटनेस के संदेश के साथ शहरियों ने लगाई दाैड़

विज्ञापन
सत्य साईं सेवा संगठन की ओर से किया गया आयोजन

लखनऊ। भगवान श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी वर्ष समारोह के उपलक्ष्य में रविवार को श्री सत्य साईं सेवा संगठन की ओर से सामाजिक परिवर्तन प्रतीक स्थल से रन फॉर यूनिटी आयोजित की गई। आयोजन का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, सांप्रदायिक सद्भाव, सामाजिक समरसता, शारीरिक स्वास्थ्य व फिट इंडिया की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

जिलाध्यक्ष अजय कपूर ने बताया कि कार्यक्रम सुबह पांच बजे शुरू हुआ। इसमें हर आयुवर्ग के करीब दो हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। तीन, पांच व दस किमी श्रेणियों की दैाड़ हुई। मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक रहे। इस अवसर पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ के न्यायमूर्ति अत्ताउर्रहमान मसूदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनबी सिंह, लोकबंधु चिकित्सालय के निदेशक डॉ. राजीव दीक्षित, संगठन के अध्यक्ष सचिन नेब उपस्थित रहे। उपमुख्यमंत्री ने संगठन के प्रयासों की सराहना की। कहाकि इस प्रकार के आयोजन राष्ट्रीय एकता, सांप्रदायिक सद्भाव, स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करते हैं। कार्यक्रम का शुभारम्भ तीन ओंकारम् एवं वेद मंत्रोच्चारण से हुआ। दौड़ प्रारम्भ होने से पूर्व प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक जुम्बा फिटनेस सत्र में भाग लेकर शारीरिक वार्म-अप किया। सभी प्रतिभागियों को आयोजन से पूर्व निःशुल्क टी-शर्ट एवं बीआईबी नंबर प्रदान किए गए। दौड़ पूर्ण करने वाले प्रतिभागियों को स्मृति पदक, सहभागिता प्रमाण-पत्र, ऊर्जा पेय एवं अल्पाहार प्रदान कर सम्मानित किया गया 

रन फॉर यूनिटी: राष्ट्रीय एकता, सद्भाव व फिटनेस के संदेश के साथ शहरियों ने लगाई दाैड़

रन फॉर यूनिटी: राष्ट्रीय एकता, सद्भाव व फिटनेस के संदेश के साथ शहरियों ने लगाई दाैड़

रन फॉर यूनिटी: राष्ट्रीय एकता, सद्भाव व फिटनेस के संदेश के साथ शहरियों ने लगाई दाैड़

रन फॉर यूनिटी: राष्ट्रीय एकता, सद्भाव व फिटनेस के संदेश के साथ शहरियों ने लगाई दाैड़

रन फॉर यूनिटी: राष्ट्रीय एकता, सद्भाव व फिटनेस के संदेश के साथ शहरियों ने लगाई दाैड़

रन फॉर यूनिटी: राष्ट्रीय एकता, सद्भाव व फिटनेस के संदेश के साथ शहरियों ने लगाई दाैड़

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed