फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rumour of bomb at amausi airport

अमौसी एयरपोर्ट पर बम की अफवाह से हड़कम्प

Sun, 13 Oct 2019 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
rumour of bomb at amausi airport
लखनऊ। अमौसी एयरपोर्ट पर शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब टर्मिनल में खड़े एक यात्री ने चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम होने की सूचना दी। आनन-फानन सुरक्षाबलों ने यात्री को हिरासत में ले लिया। उधर एयरपोर्ट व एयरलाइन प्रशासन ने भी मोर्चा संभाल लिया और चेन्नई की फ्लाइट की बारीकी से जांच करवाई। यह सूचना महज अफवाह निकली। पूछताछ में यात्री ने बताया कि वह दिल्ली जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा था। इस दौरान एयरपोर्ट पर मौजूद यात्री खासे परेशान हुए।
विज्ञापन

दरअसल, शनिवार शाम को लखीमपुर निवासी यात्री पीयूष वर्मा अमौसी एयरपोर्ट पहुंचा था। उसे इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6ई-447 से लखनऊ से दिल्ली जाना था। यह फ्लाइट रात 10.40 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरती है। एयरपोर्ट के घरेलू टर्मिनल में सिक्योरिटी चेक करवाने के बाद जैसे ही पीयूष वर्मा आगे बढ़ा तो उसने सिक्योरिटी वालों को बताया कि इंडिगो की लखनऊ से चेन्नई जाने वाली फ्लाइट संख्या 6ई-518 में बम है। यह सूचना मिलते ही सीआईएसएफ जवान सकपका गए और आनन-फानन यात्री को पकड़कर सिक्योरिटी होल्ड एरिया में ले गए। वहीं तत्काल एयरपोर्ट प्रशासन, एयरलाइन अधिकारी, सीओ कृष्णानगर वगैरह मौके पर पहुंच गए। हालांकि, एयरपोर्ट के ओएसडी संजय नारायण ने बताया कि पीयूष वर्मा जब सिक्योरिटी चेक केबाद गेट नंबर पांच के पास पहुंचा तो सुरक्षाबल के जवानों को उसका व्यवहार अप्रत्याशित लगा। संदिग्ध होने की वजह से उन्हें सिक्योरिटी होल्ड एरिया में ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ की गई और उसने जो बम की सूचना दी थी, विमान की जांच कराने पर वह महज अफवाह निकली।
विज्ञापन

सुरक्षा टीमों ने तत्काल घेरा विमान
बम की सूचना पर तत्काल बम निरोधक दस्ते, क्विक रिएक्शन टीम, पुलिस भी मौके पर पहुंची गई और चेन्नई जाने वाले विमान को घेर लिया। टीमों ने विमान के अंदर की खाली जगहों से लेकर इंजनों, कॉकपिट सहित पूरे विमान की कई चरणों में बारीक जांच की। विमान में कोई बम नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहम गए सैकड़ों यात्री
अमौसी एयरपोर्ट से दिल्ली, मुम्बई, चेन्नई समेत अन्य डेस्टीनेशन के लिए शाम को विस्तारा, इंडिगो, गो-एयर की फ्लाइटों का संचालन होता है। ऐसे में शनिवार शाम जब बम की अफवाह एयरपोर्ट परिसर में फैली तो टर्मिनल में मौजूद सैकड़ों यात्री सहम गए। घबराहट में यात्रियों ने अपने परिवारीजनों को फोन कर जानकारी भी दी। हालांकि, एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को समझा-बुझाकर शांत करवाया।
2.45 घंटे लेट हुई चेन्नई की फ्लाइट
लखनऊ से चेन्नई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई-518 में बम की सूचना के चलते विमान पौने दो घंटे की देरी से उड़ान भर सका। फ्लाइट शाम 7.25 बजे अमौसी से उड़ान भरकर रात 9.10 बजे चेन्नई पहुंच जाता है। पर, शनिवार को विमान ने रात 10.10 बजे उड़ान भरी। वहीं अमौसी में बम की अफवाह केकारण लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की 6ई-114 शनिवार रात 11.45 बजे की जगह 55 मिनट की देरी रात 12.40 बजे उड़ान भर सकी।
पुलिस बोली, मानसिक स्थिति ठीक नहीं
सरोजिनीनगर थानाध्यक्ष प्रवेंद्र सिंह ने बताया कि बम की झूठी सूचना देने वाले यात्री से पूछताछ चल रही है। बातचीत में यह पता लगा है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इसलिए जानकीपुरम निवासी उसके चाचा केके वर्मा को बुलाया गया है। उनकेआने के बाद ही स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
पहले भी आए हैं मामले
15 दिसम्बर, 2018
-मुंबई से लखनऊ आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई-3612 में बम की अफवाह से हड़कंप मच गया था। विमान को वापस मुम्बई एयरपोर्ट लौटा दिया गया था, जहां खाली जगह पर ले जाकर सीआईएसएफ के सुरक्षाकर्मियों ने विमान की छानबीन की थी। विमान में 169 यात्री सवार थे।
13 अगस्त, 2019
-दिल्ली एयरपोर्ट पर एक पैसेंजर ने बम की अफवाह उड़ाई। आनन-फानन फ्लाइटों को रोका गया और जांच करवाई गई तो अफवाह झूठी निकली। इस दौरान विमानों का संचालन सवा घंटा प्रभावित रहा।

24 जुलाई, 2019
-रांची एयरपोर्ट पर विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट केएक पैसेंजर ने बम की अफवाह उड़ाई। पैसेंजर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और विमानों की जांच हुई, जिससे फ्लाइटों का संचालन बाधित हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed