फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rudransh Club and Lucknow Sports won the matches

Lucknow News: रुद्रांश क्लब और लखनऊ स्पोर्ट्स ने जीते मुकाबले

Sun, 14 Dec 2025 02:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Rudransh Club and Lucknow Sports won the matches
लखनऊ। सी डिवीजन क्रिकेट लीग के तहत शनिवार को खेले गए मुकाबलों में रुद्रांश क्लब और लखनऊ स्पोर्ट्स क्लब ने आसान जीत दर्ज की। रुद्रांश ने गुरुकुल अकादमी को 135 और लखनऊ स्पोर्ट्स क्लब ने द्रोण क्रिकेट अकादमी को 51 रन से पराजित किया।
विज्ञापन

पहले मुकाबले में रुद्रांश क्लब ने 40 ओवर में सात विकेट खोकर 290 रन बनाए। मध्यक्रम से सौरभ ने 101 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 103 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि विकास यादव ने 68 रन ठोके। तुषार राजपूत ने दो विकेट लिए। जवाब में गुजराल अकादमी की टीम 40 ओवर में नौ विकेट खोकर 155 रन बना सकी। देवराज ने 35 और अक्षर सिंह ने 33 रन का योगदान दिया। आदित्य, अंशू और सत्यम ने दो-दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन


लीग के दूसरे मुकाबले में लखनऊ स्पोर्ट्स क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 31.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 88 रन बनाए। वंश ने 27 और महादेव ने 24 रन बनाए। प्रवीण यादव ने चार और उदित कुमार ने दो विकेट लिए। जवाब में द्रोण क्रिकेट अकादमी की टीम खराब शुरुआत के चलते छोटे लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी। देखते ही देखते टीम का पुलिंदा 21.1 ओवर में 37 रन पर बंध गया। टीम का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। विनेश चतुर्वेदी ने 15 रन देकर पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा, जबकि वी सिंह ने तीन विकेट अपनी झोली में डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed