फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Ruckus over post mortem od Sonu Singh in Amethi.

सोनू सिंह हत्याकांड: पोस्टमार्टम को लेकर रात भर चला परिजनों का हंगामा, भोर में माने

Wed, 13 Nov 2019 12:16 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 13 Nov 2019 12:16 PM IST
विज्ञापन
Ruckus over post mortem od Sonu Singh in Amethi.
परिजनों से बात करते अफसर। - फोटो : amar ujala

ईट व्यवसाई सोनू सिंह हत्या के बाद परिजनों ने पूरी रात अमेठी जिला अस्पताल में ही हंगामा काटा। प्रशासनिक अमला पूरी रात मान मनोबल में जुटा रहा लेकिन परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं हो रहे थे। सुबह चार बजे किसी तरह से परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। पोस्टमार्टम दफ्तर के बाहर भी जिलाधिकारी व परिजनों के बीच भी नोकझोंक हुई। फिलहाल घटना को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन


दरअसल, मंगलवार की शाम कोतवाली क्षेत्र के निवासी विजय सिंह उर्फ सोनू सिंह मुसाफिरखाना रोड पर स्थित नहर पुल के पास बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। संयुक्त जिला अस्पताल में जब प्रशासन ने शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाना चाहा तो परिजन विरोध करने लगे। सुबह लगभग 4 बजे तक परिजनों का विरोध जारी रहा।
विज्ञापन


इस दौरान कई बार मृतक के परिजन व पुलिस प्रशासन के लोग आमने-सामने भी हुए। सुबह 4 बजे मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्रीय मांगों का मांग पत्र जिला प्रशासन को सौंपने के बाद प्रशासनिक मान मनव्वल पर परिजन शव पोस्टमार्टम के लिए देने को तैयार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के चाचा शिव प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी, उन पर गैंगस्टर व रासुका के तहत कार्रवाई, मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी, 20 लाख का मुआवजा के साथ ही घटना में चोटिल हुआ गवाह को शस्त्र लाइसेंस व सुरक्षा दिलाए जाने की मांग की है। परिजनों ने अपराधियों और क्राइम ब्रांच के बीच संबंधों की भी उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed