फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ruckus on three power stations over electricity.

बिजली संकट के विरोध में उपकेंद्रों पर जमकर हंगामा

Thu, 11 Sep 2014 02:47 AM IST
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 11 Sep 2014 02:47 AM IST
विज्ञापन
ruckus on three power stations over electricity.

राजधानी में बिजली संकट एक बार फिर गहराने लगा है। चौबीस घंटे के भीतर ट्रांसफार्मर जलने और केबल फॉल्ट से घंटों गुल बिजली के विरोध में लोगों ने तीन उपकेंद्रों पर हंगामा किया।

विज्ञापन


कर्मियों ने शीघ्र बिजली चालू करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। नीबू पार्क उपकेंद्र इलाके स्थित तहसीनगंज रोड पर 990 केवीए का ट्रांसफार्मर मंगलवार रात 12:30 बजे जल गया।
विज्ञापन


इससे नैपियर रोड कॉलोनी सहित काफी बड़े हिस्से में रात भर बत्ती गुल रही। इससे परेशान लोग सुबह 9 बजे नीबू पार्क उपकेंद्र पहुंचे और एक घंटे हंगामा किया। बाद में एक्सईएन ने ट्रांसफार्मर लगवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर बुधवार दोपहर 3 बजे बदल सका। वहीं, जीटीआई उपकेंद्र के चट्टान इलाके में बुधवार सुबह 9 बजे केबल में फॉल्ट आ गया।

शिकायत के बावजूद बिजली चालू न होने से लोग सुबह 11 बजे उपकेंद्र पहुंच गए और हंगामा करने लगे।

बुधवार सुबह 7:30 बजे इटौंजा फीडर की लाइन में फिर खराबी आने से दोपहर एक बजे तक बिजली गुल रही। जिससे इटौंजा, महोना कस्बों एवं करीब 25 गांवों की बिजली घंटों गुल रही।

बीकेटी के 14 गांवों को पावर स्टेशन इटौंजा के इटौंजा फीडर से लेसा के अधिकारियों ने ग्रामीणों के काफी विरोध के बावजूद मनमाने ढंग से जोड़ दिया था। तब से इटौंजा फीडर लगातार ओवरलोड रहता है।

220 केवी सरोजनीनगर उपकेंद्र से कनेक्ट नादरगंज की 33 केवी लाइन पर दोपहर एक से शाम 4:30 बजे तक मरम्मत कार्य कराए जाने से पांच लाख की आबादी कई घंटे तक बिजली संकट की चपेट में रही।

यह संकट आठ 33/11 केवी उपकेंद्र नादरगंज ओल्ड एवं न्यू, उतरेठिया, इंद्रलोक, न्यू आलमबाग, चंदरनगर, रेलवे पावर हाउस, गहेरू ठप होने से हुआ।

दरअसल सरोजनीनगर के 63-63 केवीए के दो पॉवर ट्रांसफार्मर ठप होने से बंथरा से लेकर रेलवे कॉलोनी और उतरेठिया से कृष्णानगर तक सप्लाई बाधित रही।

वहीं, पावर स्टेशन इटौंजा के गांव अमानीगंज, अकडरिया खुर्द का 100 केवीए, सिरसा देवरी, अरंबा का 63 केवीए, अंबरपुर, जमखनवा का 25 केवीए, घासीरामपुरवा का 10 केवीए का ट्रांसफार्मर कई दिनों से जला पड़ा है।


पावर स्टेशन बीकेटी के गांव तारनपुर, सरैंया बाजार, बेहडा करौदी और रामपुर बेहड़ा का ट्रांसफार्मर कई दिनों से जला पड़ा है। यही स्थिति पावर स्टेशन इटौंजा, बीकेटी, बौरूमऊ के बीस से अधिक गांवों की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed