फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ruckus on not getting tickets in party for civic poll.

टिकट न मिलने पर पार्टियों में हंगामा, आत्मदाह तक की कोशिश, सपा-भाजपा में बगावत

Tue, 07 Nov 2017 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 07 Nov 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
ruckus on not getting tickets in party for civic poll.
पार्टी कार्यालय पर हंगामा करते कांग्रेसी - फोटो : amar ujala

कांग्रेस में टिकट वितरण के बाद असंतोष बढ़ता ही जा रहा है। लखनऊ नगर निगम क्षेत्र में अम्बेडकरनगर वार्ड से अपने समर्थक को टिकट न मिलने से गुस्साईं दूसरे वार्ड की एक प्रत्याशी ने पार्टी मुख्यालय पर दिनभर हंगामा किया। महोबा नगर पालिका परिषद से बेटी को टिकट न मिलने से गुस्साए एक कांग्रेसी ने भी आत्मदाह की धमकी दी। जिसे सूचना मिलते ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


लखनऊ में पार्षद के टिकट बंटते ही विरोध के स्वर मुखर हो गए हैं। सोमवार को वार्ड 34 से कांग्रेस की घोषित प्रत्याशी रीना विक्रम सिंह के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सुबह से ही विरोध प्रदर्शन का सिलसिला चालू हो गया, जो देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन


उन्हें तिलक नगर वार्ड से टिकट दिया गया है। वे अपने एक समर्थक को अम्बेडकरनगर वार्ड से टिकट दिलाना चाहती थीं, पर टिकट देने वालों ने उनकी बात नहीं मानी। इस पर रीना विक्रम सिंह ने अपना सिम्बल वापस कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थिति यह है कि कांग्रेस के घोषित प्रत्याशियों में से अधिकतर का जमकर विरोध हो रहा है। कांग्रेस मुख्यालय में धरना दे रहे वार्ड 89 से पार्षद के दावेदार रहे तौहीद के स्थान पर शरीफ  को,  फैजुल्लागंज प्रथम से अख्तर परवीन की जगह शाफि या परवीन को, अम्बेडकरनगर वार्ड से दावेदार रहे मोहम्मद अर्शी के स्थार पर राम वचन यादव को, वार्ड 81 राजाजीपुरम से छोटेलाल चौरसिया के स्थान पर अनुज तिवारी को, लेबर कॉलोनी वार्ड 71 से दिनेश दूबे के स्थान पर राहुल शुक्ला को और गीतापल्ली वार्ड 60 से अजमत अली के स्थान पर मुशर्रफ  अली को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है, जिनका पुराने कांग्रेसी कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं।

ये हैं इनके आरोप

ruckus on not getting tickets in party for civic poll.

फैजुल्लागंज प्रथम से कांग्रेस की दावेदार रही अख्तर परवीन ने आरोप लगाया कि हम लोग पुराने कांग्रेसी है, पर हमें टिकट न देकर कांग्रेस नेतृत्व ने शाफिया परवीन को टिकट दिया है। यहां बता दें कि वार्ड 33 से कांग्रेस कार्यकर्ता रोहित गुप्ता के स्थान पर राकेश सिंह को टिकट मिलते हुए रोहित गुप्ता ने प्रदेश मुख्यालय में जमकर हंगामा किया था।

नहीं हो सकी राजबब्बर से बात
कांग्रेसी नेता सतीश अजमानी ने असंतुष्ट कार्यकर्ताओं की प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर से वार्ता कराने का आश्वासन दिया, पर देर रात तक वे बात नहीं करा सके। इससे कार्यकर्ताओं का गुस्सा और भी बढ़ गया।

बेटी को टिकट न मिलने पर आत्मदाह की धमकी
बेटी को कांग्रेस से महोबा नगर पालिका अध्यक्ष के प्रत्याशी का टिकट न मिलने पर एक कांग्रेसी ने आत्मदाह की धमकी देकर सोमवार को खूब हंगामा किया। बाद में मौके पर पहुंची हुसैनगंज पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर हुसैनगंज राजकुमार सिंह ने बताया कि महोबा के मलकपुर निवासी जीवनलाल चौरसिया ने अपनी बेटी अंजना चौरसिया के लिए महोबा से नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस का टिकट चाहते थे।

एक अन्य प्रत्याशी के दावेदारी की भनक लगने पर जीवनलाल ने सोमवार शाम छह बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर आत्मदाह की धमकी दी। लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने समर्थकों संग पहुंचे जीवनलाल को नारेबाजी शुरू करते ही हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि महोबा पुलिस को जानकारी दे दी गई है। जीवनलाल को महोबा पुलिस को सौंप दिया जाएगा।

टिकट नहीं मिलने से आहत पूर्व चेयरमैन ने अपने ऊपर केरोसिन डाल लगाई आग

ruckus on not getting tickets in party for civic poll.

बहुजन समाज पार्टी से टिकट नहीं मिलने से आहत कांधला के पूर्व चेयरमैन हाजी इस्लाम ने घर में ही अपने शरीर पर केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। परिजनों और अन्य लोगों ने आग बुझाकर उनको किसी तरह से सुरक्षित बचाया।

उधर, हाजी इस्लाम ने आरोप लगाया कि पार्टी के जिलाध्यक्ष और अन्य कुछ नेताओं ने पैसों के लालच में आकर सिंबल गलत हाथों में दे दिया है, जिसका खामियाजा हार के रूप में भुगतना पड़ेगा।

नगर निकाय चुनाव के लिए राजनीतिक दलों से प्रत्याशी घोषित होने के बाद करीब हर दलों में गुटबाजी उभरकर सामने आ रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के विरुद्ध विरोध के स्वर उभरने लगे हैं।

समाजवादी पार्टी ने कांधला से मिजा फैसल बेग को प्रत्याशी घोषित किया, तो सपा के पूर्व चेयरमैन हाजी वाजिद हसन उर्फ बबला ने बसपा का टिकट पाने में बाजी मार ली। वहीं, काफी समय से बसपा से जुड़े रहे पूर्व चेयरमैन हाजी इस्लाम ने टिकट की दावेदारी की थी।

सपा-भाजपा में बगावत, मैदान में उतरे बागी

ruckus on not getting tickets in party for civic poll.

लंबे समय से दो भागों में अंदर खाने बंटी चली आ रही भाजपा में बगावत के स्वर एक बार फिर तेज हो गए हैं। नगर पालिका पूरनपुर व नगर पंचायत गुलड़िया भिंडारा के निवर्तमान चेयरमैन को भाजपा का टिकट मिलने के बाद असंतुष्ट भाजपाइयों ने दोनों ही स्थानों पर मोर्चा खोल दिया है।

इसके अलावा पूरनपुर नगर पालिका परिषद सीट से सपा द्वारा पूर्व चेयरमैन मुन्ने मियां अंजाना को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद वहां सपा के वरिष्ठ नेता मोहम्मद मियां उर्फ छोटे बगावत पर उतर आए हैं।

उन्होंने अपनी पत्नी एवं पूर्व जिपं सदस्य रिजवाना बेगम का बाकायदा नामांकन करा उन्हें चुनाव मैदान में उतार दिया है। सत्ताधारी पार्टी भाजपा से नगर पालिका व नगर पंचायत के अध्यक्ष पद का टिकट पाने के लिए लगभग हर स्थान से कई दावेदारों ने आवेदन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed