फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ruckus in Vidhan Mandal session in UP.

UP: विधानमंडल में जमकर हंगामा, सोमवार तक स्थगित

Fri, 14 Nov 2014 10:41 PM IST
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 14 Nov 2014 10:41 PM IST
विज्ञापन
Ruckus in Vidhan Mandal session in UP.

विधानसभा में विपक्ष ने शुक्रवार को प्रश्न प्रहर भी नहीं चलने दिया। विधानमंडल सत्र के पहले दिन सुबह 11 बजे कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा, कांग्रेस व रालोद के सदस्य कानून-व्यवस्था, गन्ना मूल्य समेत अन्य मुद्दों पर सरकार विरोधी नारे लिखे बैनर और पोस्टर-पर्चे के साथ वेल में आ गए।

विज्ञापन


नारे लिखी नीली टोपियां पहने बसपा के सदस्य भी अपनी जगह पर खड़े हो गए। नेता प्रतिपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य, भाजपा के सुरेश खन्ना समेत अन्य विपक्षी सदस्य जोर-जोर से बोलने लगे। हंगामे और शोर-शराबे के बीच शुक्रवार का एजेंडा निपटाकर सदन की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन


गुरुवार को हुई विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति में तय किया गया था कि पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती के कारण शुक्रवार को केवल प्रश्न प्रहर ही होगा, लेकिन कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने बार-बार उनसे अपनी जगह पर बैठने का अनुरोध किया, लेकिन सदस्य नहीं माने। बसपा के सदस्य तो सदन से बहिर्गमन कर गए जबकि भाजपा के सदस्य वेल में ही डटे रहे।

इन्हें विधानसभा अध्यक्ष ने दिलाई शपथ

Ruckus in Vidhan Mandal session in UP.

इस बीच अध्यक्ष ने पहले प्रश्नकर्ता का नाम भी पुकारा लेकिन सवाल-जवाब नहीं हो सका। हंगामे के चलते अध्यक्ष ने 11.08 बजे कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी। बाद में स्थगन 10 मिनट और बढ़ा दिया।

11.28 बजे कार्यवाही शुरू हुई तो अध्यक्ष ने एक बार फिर सदस्यों को समझा-बुझाकर प्रश्न प्रहर चलाने की कोशिश की लेकिन भाजपा सदस्यों के हंगामे के चलते यह संभव नहीं हो सका। सुरेश खन्ना तो अपनी सीट पर खड़े होकर बोल रहे थे। शोर-शराबे के बीच अध्यक्ष ने सभी प्रश्नकर्ता सदस्यों का नाम पुकारा।

कारागार मंत्री बलराम यादव ने सुरेश खन्ना के सवाल पर लिखित जवाब भी पढ़ दिया। हंगामे और शोर-शराबे के बीच ही अध्यक्ष ने सदन के पटल पर अध्यादेश रखवाए और एजेंडे के अन्य बिंदुओं को निपटाकर कार्यवाही सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

हंगामे और शोर-शराबे के बीच ही विधानसभा उपचुनाव में सिराथू से निर्वाचित सपा विधायक वाचस्पति को विधानसभा अध्यक्ष ने शपथ दिलाई।

विपक्ष के नेताओं से सीट पर जाकर मिले सीएम

Ruckus in Vidhan Mandal session in UP.

नेता सदन व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कार्यवाही शुरू होने से करीब 10 मिनट पहले ही पहुंच गए और सदन में मौजूद सदस्यों का अभिवादन किया। वे विपक्ष के नेताओं की सीट पर जाकर उनसे मिले। वहीं, सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों में मुख्यमंत्री को अर्जी थमाने की होड़ लगी रही। संसदीय कार्य मंत्री आजम खां मुख्यमंत्री के  बाद सदन में पहुंचे।

राज्यपाल दीर्घा में मौजूद रहे रामगोपाल
विधानसभा की राज्यपाल दीर्घा में सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव सपा से राज्यसभा के लिए नवनिर्वाचित सदस्यों के साथ बैठे थे। कार्यवाही शुरू होने से पहले सपा विधायक उनसे मिलते रहे।

अनुपूरक बजट अब 19 को पास कराया जाएगा

विधानसभा में अब अनुपूरक बजट 18 नवंबर के बजाय 19 नवंबर को पास कराया जाएगा। कार्यमंत्रणा समिति ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में आंशिक फेरबदल किया है। विधानसभा में 14 नवंबर के लिए निर्धारित एजेंडा अब 21 नवंबर को आएगा। 17 को पेश किए जाने वाले अनुपूरक बजट पर चर्चा 19 नवंबर को होगी और उसी दिन उसे पास कराया जाएगा।
 
18 नवंबर को निधन की सूचनाओं के साथ-साथ विधायी कार्य निपटाए जाएंगे। 20 नवंबर को भी विधायी कार्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed