{"_id":"6035f3018ebc3ee8fa4862b8","slug":"ruckus-in-uttar-pradesh-vidhan-parishad-in-budget-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होते ही भारी हंगामा, वेल में बैठे सपाई, कांग्रेसियों ने भी की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होते ही भारी हंगामा, वेल में बैठे सपाई, कांग्रेसियों ने भी की नारेबाजी
Wed, 24 Feb 2021 01:16 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 24 Feb 2021 01:16 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
यूपी विधान परिषद में सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भारी हंगामा मच गया। सपा के सदस्य वेल में आकर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
इस बीच सभापति ने विधाई कार्यों को निपटा कर प्रश्नों के जवाब देने के लिए संबंधित मंत्री को खड़ा कर दिया इस दौरान हंगामा जारी था।
बसपा और कांग्रेस के सदस्य भी अपनी सीटों पर खड़े होकर सपा के समर्थन में दिखे। भारी हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी गई। सपा के सदस्य वेल में धरने पर बैठे रहे।
वहीं, बुंदेलखंड में पेयजल आपूर्ति और अजय कुमार लल्लू को तथाकथित कांग्रेस का अध्यक्ष कहने पर कांग्रेस के सदस्य वेल में आ गए। जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने लल्लू को तथाकथित अध्यक्ष कहा, उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और लल्लू झूठ के पुलिंदे है। जिस पर कांग्रेसियों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन