लखनऊ नगर निगम में जमकर हंगामा, पार्षद ने जीएम को पकड़कर मारने की दी धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ नगर निगम सदन में बृहस्पतिवार को नाला सफाई, कूड़ा प्रबंध, फॉगिंग और सीवर की सफाई को लेकर पार्षदों ने खूब हंगामा किया। एक पार्षद ने तो सीवर और खराब हैंडपंप की समस्या को लेकर जीएम जलकल को पकड़ कर मारने तक की बात कह दी। वहीं एक अन्य पार्षद ने जलभराव की समस्या बरसात से पहले दूर न होने पर अफसरों को सबक सिखाने और मेयर के घर का घेराव करने की चेतावनी डे डाली।
सदन में पार्षद एक के बाद एक समस्या गिना रहे थे। इसी बीच महाप्रबंधक जलकल पार्षदों के सवालों का जवाब देने के लिए मंच पर आए तो भवानीगंज वार्ड के पार्षद संतोष राय भड़क उठे और जीएम को झूठा बताते हुए उनके बारे में आपत्तिजनक शब्द कहे। इस पर भाजपा पार्षदों न हस्तक्षेप किया और खेद जताकर मामले को शांत कराया। महापौर ने भी इस पर नाराजगी जतायी।
उधर पार्षद राजेंद्र ने नालों की सफाई न होने और अतिक्रमण पर नाराजगी जताते हुए कहा कि हर बार आलमबाग क्षेत्र में जलभराव की समस्या पैदा होती है। सपा पार्षद यावर हुसैन रेशू ने भी नालों की सफाई को लेकर अभी तक योजना न बनने पर नाराजगी जताई। इस पर नगर आयुक्त उदयराज सिंह ने पांच-छह अप्रैल के बाद नालों से अतिक्रमण हटाने की बात कही।
बताइए, गलियों में कैसे होगी फागिंग
लालकुआं वार्ड के पार्षद सुशील तिवारी पम्मी ने कहा कि तीन दिन पहले फॉगिंग की शुरुआत तो करा दी गई, लेकिन एक दिन गाड़ी आई थी और कुछ दूर चलकर बंद हो गई। कहा, कि साइकिल वाली मशीन भेजिए। यहीं मांग महात्मा गांधी वार्ड के पार्षद अमित चौधरी, शफीकुर्ररहमान सहित कई पार्षदों ने की। अपर नगर आयुक्त नंदलाल सिंह ने बताया कि बजट मिल गया है, अब नियमित रूप से फॉगिंग होगी।
15 एलईडी लाइटें लगी, उनमें 12 बंद
मार्ग प्रकाश के लिए एलईडी लाइटें लगाने में गड़बड़ी पर सदन में लंच से पहले और उसके बाद करीब 40 मिनट तक हंगामा हुआ। पार्षद मुन्ना मिश्रा ने बताया कि एक महीने पहले उनके वार्ड में 15 एलईडी लाइटें लगी थीं, उनमें 12 बंद हैं।
पार्षद रमेश कपूर बाबा ने कहा कि पहले उनके वार्ड में 99.9 प्रतिशत स्ट्रीट लाइटें ठीक थीं, लेकिन जब से एलईडी लग रही हैं पूरी मार्ग प्रकाश व्यवस्था खराब हो गई है। पार्षद अमित चौधरी ने कहा कि उनके वार्ड से दर्जन भर लाइटें उतार कर ले गए, लेकिन लगाने कोई न हीं आया। पार्षद रामकृष्ण यादव ने कहा कि निजी कंपनी के कर्मचारी सोडियम लाइटें तोड़ रहे हैं।
पार्षद नागेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि ईईएसल कंपनी जो एलईडी लगा रही है वो फिलिप्स कंपनी की हैं या नहीं इसकी जांच होनी चाहिए। पार्षद यादव हुसैन रेशू ने मंगलवार को जब कंट्रोल रूम शुरू हुआ था तो पहली शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन अब तब ठीक नहीं हुई। पार्षद रमेश कपूर ने कहा कि स्ट्रीट लाइट की समस्याएं इतनी हैं कि जनता सामना करना मुश्किल होता है।