{"_id":"5922822a4f1c1b4d6a536798","slug":"ruckus-in-lagislative-assembly-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून व्यवस्था को लेकर विधान परिषद में हंगामा, स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून व्यवस्था को लेकर विधान परिषद में हंगामा, स्थगित
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 22 May 2017 11:46 AM IST
विज्ञापन
file foto
- फोटो : amar ujala
यूपी में कानून व्यवस्था को लेकर सोमवार दोपहर विधान परिषद में जमकर हंगामा हुआ, जिसके बाद सदन की कार्रवाई 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन
विपक्ष ने योगी सरकार पर कानून व्यवस्था के मसले पर पूरी तरह नाकाम रहने का आरोप लगाया और नारेबाजी की, जिसके बाद सदन की कार्रवाई रोक दी गई।
गौरतलब है कि कानून व्यवस्था के मामले को लेकर ही भाजपा ने चुनाव के दौरान सपा सरकार को घेरा था, पर अब विपक्ष भी इसी मसले पर भाजपा सरकार को घेर रहा है।
विज्ञापन
सदन में ही जवाब देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया था कि उनकी सरकार में कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। सरकार का एक साल पूरा हो जाने दें फिर हमारे काम की तुलना पिछली सरकारों से करें।
विज्ञापन