इलाहाबाद में 5 मौतों पर बवाल,एसपी-सीओ घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनापार के करछना इलाके में मिर्जापुर मार्ग पर बुधवार सुबह बाइक सवार पति-पत्नी और उनके दो बच्चों को टक्कर मारने के बाद मिनी बस पलट गई। बाइक सवार चार लोगों के अलावा बस के कंडक्टर की भी हादसे में मौत के बाद वहां जुटी भीड़ ने बवाल कर दिया।
शव हटाने का विरोध करते हुए लोगों ने मिर्जापुर मार्ग और रेलवे ट्रैक पर जाम लगा दिया। पुलिस ने रोका तो भीड़ ने पथराव कर खदेड़ते हुए भीरपुर चौकी में तोड़फोड़ और आगजनी की। पथराव में एसपी, एसडीएम, सीओ समेत कई पुलिसकर्मी जख्मी हुए तो पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें कई लोग जख्मी हुए।
बड़ी मशक्कत के बाद शाम को लोग रेलवे ट्रैक से हटे। नेताओं के समझाने पर देर शाम सड़क पर चक्काजाम खत्म हुआ। मेजा में उरूवा चपरताल गांव निवासी रामबहादुर पटेल अपनी पत्नी राजपति और बेटे अश्विनी (4), बेटी साक्षी (3) के साथ करछना के मझुआ गांव में रिश्तेदार संतलाल की बेटी के शादी समारोह में गया था।
वहां से बुधवार सुबह वह पत्नी-बच्चों के साथ बाइक पर घर के लिए रवाना हुआ। करीब पौने दस बजे वह मिर्जापुर मार्ग पर भीरपुर के निकट बरम मोडी के पास पहुंचा तभी मेजा से शहर आ रही मिनी बस ने जोरदार टक्कर मार दी। फिर बस भी बेकाबू होकर आसपास की गुमटियों तथा डीजे को रौंदते हुए पलट गई।
पांच मौतों के बाद भीड़ ने किया चक्का जाम
बस की चपेट में आने से रामबहादुर की पत्नी व दोनों बच्चों की मौत हो गई थी। मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने भीड़ के गुस्से को देखते हुए पुलिस ने एंबुलेंस मंगाकर सभी शव शहर में पोस्टमार्टम हाउस भेज दिए।
हादसे में घायल बस कंडक्टर की भी अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। पांच लोगों की मौत की खबर पाकर कई थानों की पुलिस पहुंची मगर तब तक वहां भीड़ ने चक्काजाम कर दिया। देखते ही देखते भीड़ ने सीओ और एसडीएम से हुज्जत शुरू कर दी।
फिर उन्हें दौड़ा लिया। भीड़ ने कुछ दूर पर भीरपुर चौकी में घुसकर तोड़फोड़ की और कागजात जला दिए। वहां से लौटकर 11.55 बजे भीड़ ने इलाहाबाद-मिर्जापुर रेलवे ट्रैक पर स्लीपर रखकर जाम लगा दिया। इस वजह से बांबे मेल को वहां रोकना पड़ा।
इस भीड़ में कचरी समेत कई गांव के वे लोग भी शमिल हो गए जो पावर प्लांट के लिए जमीन अधिग्रहण के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं।एसपी यमुनापार नीरज पांडेय ने आकर चक्काजाम समाप्त कराने की कोशिश की तो भीड़ ने पथराव कर दिया। ऐसे में पुलिस ने फायरिंग कर दी।भी चक्काजाम खत्म हुआ।