फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ruckus during counseling for teachers recruitment.

72,825 शिक्षक भर्ती: आवेदक ही बन गए आफत

Wed, 24 Sep 2014 10:58 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 24 Sep 2014 10:58 AM IST
विज्ञापन
ruckus during counseling for teachers recruitment.

प्राइमरी स्कूलों में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू हो गई है। मंगलवार को महिला कला सामान्य वर्ग के लिए काउंसलिंग हुई।

विज्ञापन


सबसे अधिक भीड़ सर्वाधिक पद वाले जिलों सीतापुर, लखीमपुर व गोंडा में रही। काउंसलिंग में दस गुना अभ्यर्थियों को बुलाने की वजह से इन जिलों में पद से अधिक अभ्यर्थी पहुंच गए। इस नाते लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन


हालांकि, एससीईआरटी के निदेशक सर्वेंद्र विक्रम का स्पष्ट निर्देश है कि डायट पर काउंसलिंग के लिए अधिक भीड़ होने पर उसी श्रेणी के अभ्यर्थियों को अगली तिथि पर डायट प्राचार्य बुला सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी काउंसलिंग 30 सितंबर तक होनी है। सीतापुर व लखीमपुर में शिक्षकों के सर्वाधिक पद 6000-6000 है। गोंडा में 4000, बहराइच व कुशीनगर में 3600-3600, हरदोई में 3000, शाहजहांपुर में 2800 तथा आजमगढ़ व महाराजगंज में 2500-2500 पद हैं।

सर्वाधिक सीटों वाले जिले चुन रहे अभ्यर्थी

ruckus during counseling for teachers recruitment.

प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती में अभ्यर्थी मौका हाथ से जाने नहीं देना चाहते। इसलिए कई जिलों में नाम आने के बाद भी कम पद वाले जिलों में न जाकर वे सर्वाधिक पद वाले जिलों में काउंसलिंग के लिए जा रहे हैं। इसके चलते डायटों पर मारामारी की स्थिति है।

डायटों पर भटक रहे अभ्यर्थी

काउंसलिंग के लिए पहुंचे अभ्यर्थियों को डायटों पर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डायटों पर जरूरत के अनुसार कर्मचारियों को नहीं लगाया गया है।

एससीईआरटी निदेशक ने निर्देश दिया था कि हेल्प डेस्क की व्यवस्था कराई जाएगी, लेकिन अधिकतर डायटों पर छोटी-छोटी जानकारियों के लिए अभ्यर्थियों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। डायट कर्मचारी छोटी-मोटी गल्तियों पर अभ्यर्थियों को वापस कर रहे हैं। इसे लेकर उनमें रोष है।

पहले चरण वाले पसोपेश में

ruckus during counseling for teachers recruitment.

पहले चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया 31 अगस्त को समाप्त हो चुकी है। मेरिट में आने वालों की काउंसलिंग के बाद उनके मूल प्रमाणपत्र जमा कराए जा चुके हैं। इसलिए दूसरी काउंसलिंग में उनका नाम हटा दिया गया है।

ऐसे अभ्यर्थी डायटों पर यह पता करने आ रहे हैं कि उनका चयन हो गया है या नहीं। कुछ अभ्यर्थियों ने मांग की है कि यदि उनका चयन हो गया है तो डायटों पर एक सूची लगाई जाए ताकि यह साफ हो जाए कि वे चयनित हैं।

मेरिट पर भी हंगामा

ruckus during counseling for teachers recruitment.

वहीं मेरिट को लेकर भी हायतौबा मच गई। अभ्यर्थियों ने सोमवार को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) पर जमकर हंगामा किया।

उनका आरोप है कि मेरिट जारी कर समय से प्रत्यावेदनों पर विचार नहीं किया। यहीं नहीं, शिक्षा मित्रों को 83 अंक होने पर भी काउंसलिंग के लिए बुला लिया गया है।

टीईटी में सामान्य वर्ग को 90 और आरक्षित वर्ग को 83 अंक पर पास माना गया है, जबकि दूसरे कटऑफ में शिक्षा मित्रों की मेरिट 83 गई है। इसलिए एससीईआरटी को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

एससीईआरटी के निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने आश्वासन दिया है कि जो भी खामियां होंगी उसे ठीक कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed