फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ruckus after driver's death in Lucknow.

ड्राइवर की मौत पर बवाल चौकी पर कब्जा, पथराव-तोड़फोड़

Sat, 18 Feb 2017 02:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 18 Feb 2017 02:36 AM IST
विज्ञापन
ruckus after driver's death in Lucknow.
हंगामे के दौरान मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala

राजधानी लखनऊ के आशियाना के रमाबाई मैदान में शुक्रवार शाम चुनाव ड्यूटी के लिए निजी कॉलेज की बस लेकर आए ड्राइवर रामकुमार (40) की मौत के बाद साथियों ने चार घंटे तक जमकर बवाल किया।

विज्ञापन


आक्रोशित ड्राइवरों ने सड़क जाम करके पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। खदेड़ने की कोशिश पर वह उग्र हो गए और पथराव शुरू कर दिया। किला पुलिस चौकी पर कब्जा कर लिया और फर्नीचर व अन्य सामान सड़क पर फेंक दिया। चौकी के पुलिसकर्मियों ने किसी तरह भागकर जान बचाई।
विज्ञापन


उपद्रव की सूचना पाकर एसएसपी मंजिल सैनी सहित कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पथराव में 35 से ज्यादा वाहन क्षतिग्रस्त हो गए जबकि दस लोगों को चोटें आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने मृतक आश्रित को एक लाख रुपये की तत्काल मदद और 10 लाख रुपये मुआवजा सहित सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।

'नगर निगम टैंकर से पानी पीने के बाद शुरू हुई दिक्कत'

ruckus after driver's death in Lucknow.

एसएसपी ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए रमाबाई मैदान से ही पोलिंग पार्टियां रवाना होनी हैं जिसके लिए बड़े-छोटे वाहन एकत्र किए जा रहे हैं।

शुक्रवार दोपहर गोमतीनगर स्थित विबग्योर कॉलेज के मैनेजर चुनाव ड्यूटी के लिए 13 बसें लेकर आए थे। चालक ब्रजेंद्र ने बताया कि शाम करीब पांच बजे एक बस के ड्राइवर गोसाईंगंज के बेगरिया जहांगीरपुर निवासी रामकुमार ने वाहन खड़ा करने के बाद नगर निगम के टैंकर से पानी पिया तो उसके पेट में दर्द और सीने में जलन शुरू हो गई।

रामकुमार ने साथी ड्राइवरों से अपनी समस्या बताई। साथियों ने चुनाव अधिकारियों से रामकुमार को अस्पताल ले जाने के लिए कहा लेकिन किसी ने कार्रवाई नहीं की।

इस बीच रामकुमार की हालत लगातार बिगड़ती रही। उसे गंभीर देखकर साथी अपने साधन से लोकबंधु अस्पताल लेकर भागे लेकिन रास्ते में ही रामकुमार ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed