फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ruckus after death of patient in kgmu

मरीज की मौत के बाद केजीएमयू में हंगामा मारपीट, ब्लैक फं गस की वजह से गई मरीज की जान

Mon, 31 May 2021 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
ruckus after death of patient in kgmu
केजीएमयू में रविवार को ब्लैक फंगस के मरीज की मौत के बाद हंगामा और मारपीट हुई। मरीज के परिवारीजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कहासुनी के बाद मामला मारपीट और तोड़फोड़ तक पहुंच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार वालों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी निवासी 45 वर्षीय पुरुष को कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमण हुआ था। इसके बाद ब्लैक फंगस होने पर परिवारीजन गंभीर अवस्था में उसे लेकर केजीएमयू आए। भर्ती करने के बाद सर्जिकल वार्ड में मरीज का इलाज शुरू किया गया। उसे सांस लेने में भी समस्या हो रही थी। परिवारीजनों का कहना है कि मरीज के फेफ ड़े में परेशानी और उसे सांस लेने में तकलीफ थी। इसके बावजूद डॉक्टर मरीज को देखने नहीं आए। वहीं डॉक्टरों का कहना था कि कोरोना से उबरने के बाद पोस्ट कोविड की समस्या की वजह से ऐसा हो रहा है। हालत बिगड़ने पर मरीज को वेंटिलेटर पर भी रखा गया पर उसे बचाया नहीं जा सका। तीमारदारों का कहना था कि मरीज के इलाज में लापरवाही बरती गई, यहां तक कि उसे ब्लैक फं गस के इलाज के लिए इंजेक्शन भी नहीं दिया गया।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद रेजिडेंट डॉक्टरों ने तीमारदारों को समझाने की कोशिश की। लेकिन बात नहीं बनी और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। इसकी वजह से वार्ड में अफरा-तफरी मच गई और एक घंटे तक इलाज प्रभावित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। केजीएमयू प्रशासन की तरफ से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह के अनुसार मरीजों को उनकी जरूरत के हिसाब से इंजेक्शन दिया जाता है। मरीज के बताने से इलाज की दिशा तय नहीं होती है। मरीज को फेफ ड़े की परेशानी थी। डॉक्टरों की टीम मरीज का इलाज कर रही थी। इलाज में कोताही के आरोप बेबुनियाद हैं। चीफ प्रॉक्टर ने मारपीट करने वाले तीमारदारों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed