फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   RTO services will be linked to Aadhar Card.

लखनऊ: आधार कार्ड से लिंक होंगी आरटीओ से जुड़ी सेवाएं

Tue, 08 Feb 2022 02:32 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 08 Feb 2022 02:32 PM IST
सार

परिवहन विभाग ने आवेदकों को सहूलियत देने के लिए आधार को आरटीओ से लिंक कराने का ट्रायल कर रहा है। इससे लोगों को एक दर्जन से अधिक काम कराने में सहूलियत मिलेगी।

विज्ञापन
RTO services will be linked to Aadhar Card.
- फोटो : facebook/All India Radio News

विस्तार

परिवहन विभाग आवेदकों को घर बैठे एक दर्जन से अधिक काम कराने के प्रयास में जुटा है। ये सेवाएं आवेदकों को उनके आधार कार्ड से हासिल होगी। इसके लिए आधार को आरटीओ (संभागीय परिवहन कार्यालय) से लिंक करने का ट्रायल चल रहा है। अपर परिवहन आयुक्त (आईटी) देवेंद्र कुमार त्रिपाठी के मुताबिक आरटीओ के कार्य में और पारदर्शिता लाने के लिए यह कार्य किया जा रहा है।

विज्ञापन


इस संबंध में परिवहन आयुक्त धीरज साहू एनआईसी को निर्देश दे चुके हैं। उम्मीद है कि नये वित्तीय वर्ष से आवेदकों को ये सभी सुविधा मिलने लगेगी। इससे जो सहूलियतें हासिल होगी, उनमें अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस आवेदन, डीएल में पता परिवर्तन, पंजीयन प्रमाण पत्र में पता परिवर्तन, घर बैठे डीएल नवीनीकरण, डीएल में चार पहिया वाहन को जोड़ना, गाड़ी ट्रांसफर की अनुमति लेना, डुप्लीकेट वाहनों की आरसी जारी कराना, पुराने वाहनों के लिए एनओसी जारी कराना, राजनायिक अधिकारी के वाहन पंजीकरण, वाहन का ट्रांसफर का आवेदन करना, ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल खोलना, किराये पर गाड़ी अनुबंध पर अनुमति लेना, बॉडी निर्मित वाहनों का रजिस्ट्रेशन, नए वाहनों का डीलर के यहां से पंजीयन ,डुप्लीकेट डीएल जारी कराना आदि शामिल है।
विज्ञापन


बसोें में लगेज की जांच होगी
परिवहन निगम ने चुनाव के मद्देनजर बसों में लगेज की जांच कराने का फैसला किया है। इसके प्रशासन ने एक कमेटी का गठन किया। यह कमेटी संदेह होने पर बस में जांच के अचानक छापामारी भी कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed