फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   RTE: Private schools agree for admission due to fear of action

आरटीई: कार्रवाई के डर से प्रवेश के लिए माने निजी स्कूल

Sat, 07 Jun 2025 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 07 Jun 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
RTE: Private schools agree for admission due to fear of action
टीम बीते बुधवार को बालगाइड स्कूल पहुंची थी।
लखनऊ। कार्रवाई की तलवार लटकने के बाद शहर के तीन बड़े स्कूलों ने अब शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत चयनित बच्चों का दाखिला लेना शुरू कर दिया है। गोमती नगर स्थित एमआर जयपुरिया, विश्वनाथ एकेडमी और बालगाइड स्कूल के खिलाफ डीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद एमआर जयपुरिया ने आरटीई के तहत पहला दाखिला लिया है।
विज्ञापन

बीएसए राम प्रवेश ने बताया कि जयपुरिया की ओर से सोमवार को 11 और बच्चों को बुलाया गया है। सोमवार को ही बालगाइड स्कूल व विश्वनाथ एकेडमी की ओर से भी बच्चों को प्रवेश के लिए बुला लिया गया है।
विज्ञापन

बीएसए के मुताबिक आरटीई के चारों चरणों में इन स्कूल प्रबंधकों ने एक भी बच्चे का प्रवेश अभी तक नहीं लिया था। जबकि 25 प्रतिशत सीटों के सापेक्ष 10-10 बच्चों का ही प्रवेश लेने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालगाइड पहुंची जिला प्रशासन की टीम
एसडीएम मोहनलालगंज अंकित शुक्ला ने बताया कि टीम बीते बुधवार को बालगाइड स्कूल पहुंची थी। तब प्रिंसिपल ने प्रवेश लेने का वादा किया था, लेकिन अभी तक प्रवेश नहीं लिया है। सोमवार को फिर बुलाया गया है। प्रवेश नहीं लिया जाता है तो कार्रवाई होगी।


शुरू हुई प्रवेश से किनारा करने वाले अभिभावकों की खोज
दूसरी ओर निजी स्कूलों की मनमानी से परेशान होकर प्रवेश से किनारा करने वाले 3637 बच्चों के अभिभावकों की खोज बेसिक शिक्षा विभाग ने शुरू कर दी है। मंडलायुक्त के आदेश के बाद बीएसए ने अभिभावकों को कॉल करानी शुरू की है। इसमें बीईओ को लगाया गया है। इस बार आरटीई के तहत 18093 बच्चों का चयन हुआ है। इसमें से 12,600 बच्चों का प्रवेश लिया गया है, इसमें 12125 बच्चों का डाटा पोर्टल पर चढ़ चुका है। अभी शेष 2341 बच्चे प्रवेश के इंतजार में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed