फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   RSS will celebrate Amrit Mahotsav from 19 Nov.

संघ का अमृत महोत्सव 19 से: अवध प्रांत के सभी जिलों में आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम

Tue, 09 Nov 2021 12:40 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 09 Nov 2021 12:40 PM IST
सार

यूपी के अवध प्रांत के सभी जिलों में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ आजादी का अमृत महोत्सव मनाएगा। इसके तहत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
RSS will celebrate Amrit Mahotsav from 19 Nov.
संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : ANI

विस्तार

देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत अवध प्रांत में भी कई कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) महारानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिवस (19 नवंबर) से विजय दिवस (16 दिसंबर) तक इन कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। इस दौरान वंदेमातरम् गायन, तिरंगा यात्रा, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समाज को बलिदानी वीरों की गाथा बताने, इंटर व डिग्री कॉलेजों में प्रतियोगिताओं व विचार गोष्ठियों के आयोजन जैसे कार्यक्रम होंगे। इसके लिए आयोजन समितियां गठित की जाएंगी।

विज्ञापन


आरएसएस अवध प्रांत के सह प्रांत कार्यवाह संजय ने विश्व संवाद केंद्र के मीडिया सेंटर में सोमवार को बताया कि इस बार गुरु तेगबहादुर के प्रकाश पर्व के 400 वर्ष पूर्ण होने पर बड़े कार्यक्रम व वैचारिक गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी। बीती 30 अक्तूबर को कर्नाटक के धारवाड़ में हुई अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में पारित प्रस्ताव के संबंध में कहा कि बैठक में जो प्रस्ताव पारित हुए, उसमें बांग्लादेश में हिंदू समाज पर आक्रमण को अचानक हुई घटना नहीं माना गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ निराधार व झूठा प्रचार करके सांप्रदायिक उन्माद पैदा करने की कोशिश की गई है। संघ ने इस तरह की घटना को हिंदू समाज के निर्मूलन का योजनाबद्ध प्रयास माना है। प्रस्ताव में हिंदुओं पर हुए हिंसक हमले पर दुख व्यक्त किया गया और वहां के हिंदू अल्पसंख्यकों पर लगातार हो रही क्रूर हिंसा और बांग्लादेश के व्यापक इस्लामीकरण के जिहादी संगठनों के षड्यंत्र की घोर निंदा की गई। इसके अलावा बैठक में सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक मूल्यों एवं ग्राम विकास से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की गई। प्रेसवार्ता में प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. अशोक दुबे भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कल श्रमिक समागम के रूप में मनाएंगे दत्तोपंत ठेंगड़ी की जयंती

श्रम कल्याण परिषद 10 नवंबर को भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी की 101 वी जयंती को श्रमिक समागम के रूप में मनाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रवण कुमार श्रमिक परिवार धार्मिक पर्यटन यात्रा योजना का शुभारंभ करेंगे। इस संबंध में श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला ने सोमवार को राजधानी में तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि पीडब्ल्यूडी प्रेक्षागृह विश्वेश्वरैया भवन में होने वाले समागम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्रमिकों एवं उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed