'दो दुश्मनों' के खिलाफ गोपनीय रणनीति बनाएगा संघ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने लव जेहाद व पश्चिमी संस्कृति से युवतियों को बचाने के लिए अभियान चलाने की योजना बनाई है। इसकी जिम्मेदारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को सौंपी गई है। परिषद संगठन से जुड़ी छात्राओं की विंग बनाकर काम को आगे बढ़ा रही है।
देशभर में परिषद से जुड़ी छात्राओं व शिक्षकों की दो दिवसीय कार्यशाला लखनऊ में शनिवार को शुरू होगी। इसका उद्घाटन विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय मंत्री सुनील आंबेकर करेंगे।
कार्यशाला में कई सत्र होंगे, पर ये सभी बंद दरवाजे के पीछे होंगे। रविवार को समापन सत्र ही खुला होगा, जिसमें परिषद की तरफ से कार्यशाला के निष्कर्ष सार्वजनिक किए जाएंगे।
कार्यशाला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की महिला समन्वय प्रमुख गीती मुंडे भी भाग लेंगी। बैठक के एजेंडे में हालांकि सीधे-सीधे लव जेहाद शब्द का जिक्र नहीं किया जाएगा, पर जिन विषयों पर चर्चा होनी है, उसका अर्थ यही निकलता है।
इसलिए चिंतित है संघ
संघ युवतियों पर पश्चिमी संस्कृति के बढ़ते प्रभाव से काफी चिंतित है। उसे लगता है कि यह हिंदू परिवारों को भारतीय संस्कृति से दूर करने का षड्यंत्र है। खास तौर से लिव-इन रिलेशनशिप और पब कल्चर के चलते ज्यादा समस्या उत्पन्न हो रही है।
दूसरी तरफ कुछ लोगों की तरफ से युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर हिंदू संस्कृति को नष्ट करने और उसे अपमानित करने की साजिश चल रही है। संघ आशंकित है कि इसे न रोका गया तो आने वाले दिनों में बड़ी मुश्किल खड़ी होगी।
कार्यशाला में इन विषयों पर चर्चा और इनसे निपटने की रणनीति भी बनेगी। यही नहीं, संघ संबंधित संगठनों में प्रशिक्षित महिला नेतृत्व की कमी से भी चिंतित है।
वह चाहता है कि उसके पास पढ़ी-लिखी युवतियों का एक समूह हो जो इस कमी को पूरा करे। इस लिहाज से भी कार्यशाला में मंथन किया जाएगा।