फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rss to make changes to connect with youth.

युवाओं को जोड़ने के लिए अहम बदलाव करेगा संघ

Fri, 17 Oct 2014 10:59 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 17 Oct 2014 10:59 AM IST
विज्ञापन
rss to make changes to connect with youth.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काम के विस्तार से जहां उत्साहित है, वही संगठन से जुड़ने वाले लोगों को रोकने के लिए चिंतित भी। केंद्रीय कार्यकारी मंडल की शुक्रवार से यहां शुरू हो रही तीन दिवसीय बैठक में कोर कमेटी की स्वीकृति वाले विषयों के साथ यह मुद्दा भी चिंतन में शामिल रहेगा।

विज्ञापन


केंद्रीय कार्यकारी मंडल के विचारार्थ संभावित विषयों पर संघ के शीर्ष नेतृत्व ने विभिन्न विषयों पर अलग-अलग फोरम के साथ चर्चा के क्रम में गुरुवार को यहां क्षेत्र प्रचारकों से विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन


इस दौरान उत्तर भारत सहित पश्चिम व दक्षिण के राज्यों में नियुक्त प्रचारकों ने लोगों में संघ से जुड़ने की बढ़ती ललक पर जहां संतोष जताया, वहीं इस बात पर चिंता भी झलकी कि काम बढ़ने के बावजूद प्रभाव नहीं बढ़ पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


असम, मणिपुर सहित पूर्वोत्तर क्षेत्रों में संघ के कार्य विस्तार की फिक्र भी दिखी। यह भी कहा गया कि संघ की शाखाओं की संख्या बढ़ती जा रही है, पर इनमें नियमित आने वालों की संख्या नहीं बढ़ रही है। कुछ ने यह भी कहा कि युवाओं की दिनचर्या और उनके रहन-सहन के मद्देनजर कुछ संशोधन समय की मांग है, ताकि शाखाओं सहित अन्य गतिविधियों में प्रभावी भागीदारी दिखे।

ताकि जुड़े रहें लोग

rss to make changes to connect with youth.

संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख डॉ. मनमोहन वैद्य ने कहा भी कि संघ से जुड़ने के लिए रोजाना तमाम लोग इंटरनेट के जरिये इच्छा जता रहे हैं, जुड़ भी रहे हैं। ऐसे लोगों को संघ के बारे में बताने व समझाने के लिए प्रशिक्षण शिविरों का स्वरूप बदला गया है।

एक से डेढ़ दिन के इस कार्यक्रम का नाम ‘संघ का परिचय वर्ग’ दिया गया है। उन्होंने बताया कि तीन दिन की केंद्रीय कार्यकारी मंडल की बैठक में संघ से जुड़ने वालों को संगठन की कार्यसंस्कृति के बारे में कम से कम समय में समझा देने के उपायों पर भी विचार-विमर्श होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed