{"_id":"76c6b9300f342b8b079b93d07fc78ba1","slug":"rs-50-monthly-rent-in-indiranagar-cable-tv","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदिरा नगर में 50 रुपया मासिक किराए पर केबल टीवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदिरा नगर में 50 रुपया मासिक किराए पर केबल टीवी
ज्ञान सक्सेना/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 09 May 2014 03:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में केबल टीवी प्रसारण से जुड़े नए एमएसओ (मल्टी सिस्टम आपरेटर) नेटविजन से जुड़े केबल ऑपरेटरों ने कस्टमरों की संख्या बढ़ाने को इंदिरा नगर इलाके में केबल टीवी का मासिक शुल्क 50 रुपया तक कर दिया है।
विज्ञापन
फिलहाल इंदिरानगर के बी व सी ब्लॉक में नेट विजन नेटवर्क के प्रसारण के माध्यम से केबल टीवी संचालन करने वाले दो क्षेत्रीय ऑपरेटरों ने उपभोक्ताओं को राहत दी है।
विज्ञापन
उन्होंने मात्र पचास रुपया मासिक किराए की दर पर 278 चैनलों के प्रसारण की पेशकश कर डेन व डीजी नेटवर्क से जुड़े केबल ऑपरेटरों के लिए अपने उपभोक्ताओं को जोड़े रखने को बड़ी चुनौती दी है।
विज्ञापन
मालूम हो कि इससे पूर्व सौ रुपया मासिक किराए की दर पर केबल टीवी प्रसारण मुहैया कराने की पेशकश से निबटने को डेन व डीजी नेटवर्क से जुड़े केबिल ऑपरेटरों को भी अपना मासिक शुल्क पचास फीसदी तक घटाना पड़ा था।
केबल ऑपरेटरों में छिड़ी इस प्राइस वार से उपभोक्ताओं को जहां बड़ी राहत मिल रही है वहीं दूसरे एमएसओ व केबल ऑपरेटर इससे निबटने के लिए परेशान हैं।