फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rs 1,034.76 crore sanctioned for 703 urban local bodies in UP; 16 municipal corporations receive Rs 473.14 cro

यूपी: 703 नगरीय निकायों को 1,034.76 करोड़ रुपये मंजूर, 16 नगर निगमों को 473.14 करोड़ मिले

Fri, 16 Oct 2026 10:14 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 16 Oct 2026 10:14 AM IST
सार

यूपी सरकार ने नगर निगमों के लिए 473 करोड़ 14 लाख 62 हजार आठ रुपये, नगर पालिका परिषदों के लिए 358 करोड़ 24 लाख 82 हजार 806 रुपये और नगर पंचायतों के लिए 203 करोड़ 36 लाख 57 हजार 165 रुपये मंजूर किए गए हैं।

विज्ञापन
Rs 1,034.76 crore sanctioned for 703 urban local bodies in UP; 16 municipal corporations receive Rs 473.14 cro
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रदेश के 703 नगरीय निकायों के लिए 1034.76 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की है। इसमें 16 नगर निगम, 185 नगर पालिका परिषद और 502 नगर पंचायतें शामिल हैं। यह धनराशि पांचवें राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के तहत वर्ष 2022-23 से 2023-24 तक की वास्तविक प्राप्तियों के आधार पर स्वीकृत की गई है। स्थानीय निकाय निदेशालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


आदेश के अनुसार नगर निगमों के लिए 473 करोड़ 14 लाख 62 हजार आठ रुपये, नगर पालिका परिषदों के लिए 358 करोड़ 24 लाख 82 हजार 806 रुपये और नगर पंचायतों के लिए 203 करोड़ 36 लाख 57 हजार 165 रुपये मंजूर किए गए हैं। इस तरह तीनों श्रेणियों की धनराशि जोड़ने पर कुल 1,034 करोड़ 76 लाख 1 हजार 979 रुपये होते हैं। यानी करीब 1,034.76 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। इस आवंटन में नगर निगमों का हिस्सा सबसे अधिक है। उन्हें कुल स्वीकृत राशि का लगभग 45.72 प्रतिशत मिलेगा। नगर पालिका परिषदों को करीब 34.62 प्रतिशत और नगर पंचायतों को लगभग 19.65 प्रतिशत धनराशि आवंटित की गई है।
विज्ञापन


लखनऊ को सबसे ज्यादा, शाहजहांपुर को सबसे कम
नगर निगमों की सूची में लखनऊ को 77.10 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। इसके बाद कानपुर नगर को 65.15 करोड़ और वाराणसी को 48.44 करोड़ रुपये मिलेंगे। गाजियाबाद और प्रयागराज भी बड़े आवंटन वाले नगर निगमों में शामिल हैं। वहीं, शाहजहांपुर नगर निगम के लिए 8.74 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

16 नगर निगमों को मिलेगी ये धनराशि

नगर निगम स्वीकृत राशि (करोड़ रुपये)
लखनऊ 77.10
कानपुर नगर 65.15
वाराणसी 48.44
गाजियाबाद 39.83
प्रयागराज 39.72
आगरा 38.32
अलीगढ़ 21.59
बरेली 21.60
गोरखपुर 20.58
मुरादाबाद 21.00
मथुरा 18.12
सहारनपुर 16.28
फिरोजाबाद 13.98
झांसी 13.92
अयोध्या 8.75
शाहजहांपुर 8.75
कुल 473.15
 
निकाय श्रेणी निकायों की संख्या  स्वीकृत राशि
नगर निगम  16  473.15 करोड़ रुपये
नगर पालिका परिषद 185 358.25 करोड़ रुपये
नगर पंचायत   502  203.37 करोड़ रुपये
कुल        703  1,034.76 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed