फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rrcomendation for suspension of relative of mulaya ambi bhist

मुलायम की रिश्तेदार अम्बी बिष्ट को निलंबित करने की संस्तुति, अनुशासनहीनता और काम में लापरवाही को लेकर नगर आयुक्त ने शासन को भेजी रिपोर्ट

Thu, 25 Feb 2021 02:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
Rrcomendation for suspension of relative of mulaya ambi bhist
मुलायम सिंह की रिश्तेदार अम्बी बिष्ट पर लटक रही है निलंबन की तलवार।
लखनऊ। नगर निगम जोन छह की जोनल अधिकारी और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की रिश्तेदार अम्बी बिष्ट को अनुशासनहीनता और काम में लापरवाही को लेकर नगर आयुक्त ने देर शाम निलंबित करने की संस्तुति शासन को भेज दी। उनकी जगह नए जोनल अफसर की तैनाती भी कर दी गई है।
विज्ञापन

मामले को लेकर सरकार में शीर्ष पदों पर बैठे कुछ नेताओं ने भी नगर आयुक्त से बात कर अम्बी की पैरवी की, लेकिन वह नहीं माने। ऐसे में अब यह विवाद और गहरा सकता है। वहीं, दूसरी ओर अम्बी बिष्ट ने नगर आयुक्त पर ही महिला अफसर से अभद्रता और बेवजह ही कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उन्हें एलडीए से लेकर नगर निगम तक सिर्फ इसलिए निशाना बनाया जा रहा है, क्योंकि उनकी रिश्तेदारी प्रदेश के एक बड़े राजनैतिक परिवार से है।
विज्ञापन

जवाब देने पर उखड़ गए नगर आयुक्त
गृहकर वसूली, सफाई सहित अन्य कार्यों को लेकर नगर निगम मुख्यालय में शाम को बैठक हुई। इसमें नगर आयुक्त ने अम्बी बिष्ट को अतिक्रमण, सर्फाइ, एक जगह डस्टबिन रखने के काम में लापरवाही किए जाने को लेकर टोका तो उन्होंने उसका जवाब दे दिया। इससे विवाद बढ़ गया और नगर आयुक्त ने अम्बी बिष्ट को बैठक से जाने के लिए कह दिया, जिससे विवाद और बढ़ गया। बाद में अम्बी बिष्ट की जगह नई आई उप नगर आयुक्त प्रज्ञा सिंह की तैनाती भी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताएं क्या लापरवाही की : अम्बी
जोनल अधिकारी अम्बी बिष्ट का कहना है कि नगर आयुक्त पहले यह तो बताएं कि उन्होंने काम में लापरवाही क्या की। सुुबह से लेकर रात तक काम करते हैं। अब गोमती नगर और पुराने लखनऊ की बराबरी तो नहीं हो सकती। नगर आयुक्त को पुरानी खुन्नस है। इसी का बदला उन्होंने लिया और भरी बैठक में एक महिला से अभद्रता की। नगर आयुक्त का बार-बार यह कहना कि मैडम आप मीटिंग से जाइए, यह बहुत अपमानजनक है। उन्हें निलंबित करने का अधिकार नहीं है। वह सिर्फ शासन रिपोर्ट भेज सकते हैं।

दो साल पहले महारानी कहने पर हो गया था विवाद
दो साल पहले नगर निगम कार्यकारिणी बैठक के दौरान भी अम्बी बिष्ट को महारानी कहने पर खूब विवाद हुआ था। भाजपा के एक पार्षद ने उन्हें कार्यकारिणी बैठक में महारानी बोल दिया था, जिस पर वह नाराज हो गई थीं। इसे लेकर कार्यकारिणी में धरना-प्रदर्शन तक हो गया था। बाद में महापौर और अन्य अफसरों ने बीच-बचाव कर शांत कराया था। मामले में नगर आयुक्त अजय द्विवेदी का कहना है कि काम में लापरवाही और अनुशासनहीनता के मामले में जोन छह की जोनल अधिकारी अम्बी बिष्ट को निलंबित करने की संस्तुति की गई है। नई जोनल अधिकारी की तैनाती भी कर दी गई है। यदि कोई काम नहीं करेगा और अनुशासनहीनता भी करेगा तो इसे कैसे सहन किया जाएगा। इसका प्रभाव अन्य कर्मचारियों और अफसरों पर भी पड़ेेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed