फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   RPI will field candidates in UP election 2022.

यूपी में अपने प्रत्याशी उतारेंगे आठवले: बोले- भाजपा से समझौता न हुआ तो कुछ सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी पार्टी

Tue, 11 Jan 2022 10:04 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 11 Jan 2022 10:04 PM IST
सार

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के अध्यक्ष और केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने कहा कि पार्टी का रजिस्ट्रेशन बचाने के लिए विधानसभा चुनाव लड़ना जरूरी है। उन्होंने भाजपा से 10 सीटें मांगी है।

विज्ञापन
RPI will field candidates in UP election 2022.
रिपब्लिकन पार्टी की प्रेस वार्ता में बोलते रामदास आठवले। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के अध्यक्ष और केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने कहा है कि उन्होंने यूपी चुनाव में भाजपा से 10 सीटें मांगी हैं। अगर भाजपा ने गठबंधन के प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया तो उनकी पार्टी कुछ सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। उनके जीतने वाले विधायक भाजपा का ही समर्थन करेंगे। वे मंगलवार को राजधानी स्थित एक होटल में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पार्टी का रजिस्ट्रेशन बचाने के लिए विधानसभा चुनाव लड़ना जरूरी है। आरपीआई के यूपी में चुनाव लड़ने से भाजपा को कोई नुकसान नहीं होगा। लेकिन गठबंधन होने से भाजपा को ज्यादा फायदा होगा। दलित वोट गठबंधन को मिलेगा। इसलिए भाजपा को कम से कम 6-7 सीटें उन्हें देनी चाहिए। उन्होंने बताया कि आरपीआई से चुनाव लड़ने के लिए अब तक 50 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के सपा में जाने पर उन्होंने कहा कि मौर्य का पार्टी बदलने का इतिहास रहा है। इससे भाजपा को कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव वाले सभी राज्यों में भाजपा उन्हें जहां भी प्रचार के लिए बुलाएगी, वे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ में होगी बड़ी रैली
आठवले ने कहा कि आरपीआई 27 जनवरी को लखनऊ में बड़ी रैली करेगी। इसमें 50 हजार से लेकर 1 लाख लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed