फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   RPI Says 300 plus government will be formed under the leadership of Akhilesh

अखिलेश के नेतृत्व में बनेगी 300 प्लस की सरकार: आरपीआई

Sun, 29 Dec 2019 10:43 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Avdhesh Kumar Updated Sun, 29 Dec 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
RPI Says 300 plus government will be formed under the leadership of Akhilesh
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया आंबेडकर (आरपीआई) के प्रतिनिधि मंडल ने रविवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करके 2022 में उनके नेतृत्व में 300 प्लस की सरकार बनाने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय निषाद संघ के राष्ट्रीय सचिव चौधरी लौटन राम निषाद के नेतृत्व में सपा कार्यालय पहुंचे आरपीआई राष्ट्रीय सचिव बीके गुपता, चौधरी खेमाराज सिंह जाटव, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सोहन सिंह व पूर्व प्रशासनिक अधिकार श्रीपाल सिंह वर्मा ने कहा कि पिछड़े दलितों के सामाजिक न्याय की रक्षा अखिलेश यादव के हाथों में सुरक्षित दिखाई दे रही है। 
विज्ञापन


वंचित तबका सपा में अपना भविष्य देख रहा है। विधान सभा चुनाव में 2022 में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के नेतृत्व में 300 प्लस की सरकार बनाने के लिए आरपीआई संकल्पित है। इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी के आधार पर आगे बढ़ेगी। सरकार बनने पर जनसंख्या अनुपात में सारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। 
विज्ञापन


एनपीआर, एनआरसी और सीएए एक दूसरे के पूरक हैं। इसके पीछे संघ का मकसद पिछड़े, दलित, आदिवासी व विमुक्त जातियों को मताधिकार व शिक्षा से वंचित करना है। चौधरी लौटन राम निषाद ने इस मौके पर ओबीसी, एससी-एसटी कोटा भरने के लिए बैकलॉग भर्ती करने, ओबीसी की जातिगत जनगणना कराने, उच्च न्याय पालिका में कोलेजियम की बजाए राष्ट्रीय न्यायिक सेवा आयोग से न्यायाधीशों का चयन का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed