{"_id":"5e033d318ebc3e87984d39f1","slug":"routes-of-hazratganj-will-be-closed-wednesday-and-thursday-on-christmas","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः क्रिसमस पर आज व कल बंद रहेंगे रास्ते, यह इलाका रहेगा नो पार्किंग जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊः क्रिसमस पर आज व कल बंद रहेंगे रास्ते, यह इलाका रहेगा नो पार्किंग जोन
Wed, 25 Dec 2019 04:13 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 25 Dec 2019 04:13 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिसमस के अवसर पर बुधवार और बृहस्पतिवार को हजरतगंज इलाके के रास्ते बंद रहेंगे। एएसपी ट्रैफिक पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि दोपहर तीन बजे से यातायात व्यवस्था बदली जाएगी।
विज्ञापन
- परिवर्तन चौक से वाहन अल्का तिराहा से हजरतगंज चौराहा नहीं जाएंगे। इन वाहनों को कैसरबाग अशोक की लाट चौराहा से चिरैयाझील, सिकंदरबाग से आगे भेजा जाएगा।
- केडी सिंह बाबू स्टेडियम से वाहन हिंदी संस्थान नहीं जाएंगे। इन वाहनों को एसबीआई मुख्यालय से चिरैयाझील, सहारागंज और सिकंदरबाग चौराहा भेजा जाएगा।
- मेफेयर तिराहा से वाहन अल्का तिराहा नहीं जा सकेंगे। यहां के वाहन लालबाग व स्टेडियम तिराहा से आगे भेजा जाएगा।
- अल्का तिराहा से वाहन बैंक ऑफ इंडिया तिराहा नहीं जाएंगे। यहां के वाहन हजरतगंज या मेफेयर तिराहा से आगे जाएंगे।
- बैंक ऑफ इंडिया तिराहा या लीला सिनेमा हॉल के वाहन अल्का तिराहा, कैथेड्रल स्कूल नहीं जा सकेंगे। यह वाहन नवल किशोर रोड से लारेंस टेरेस कॉलोनी होते हुए भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
- डनलप तिराहा स वाहन बैंक ऑफ इंडिया व अल्का तिराहा नहीं जाएंगे। यह वाहन सप्रू मार्ग से सहारागंज होकर आगे जा सकते हैं।
- हजरतगंज चौराहा से अल्का या मेफेयर तिराहा कोई वाहन नहीं जाएगा। इन वाहनों को सिकंदरबाग से कैपिटल तिराहा से गंतव्य स्थल भेजा जाएगा।
- मेफेयर तिराहा से अल्का तिराहा, बैंक ऑफ इंडिया तिराहा से मजार चौराहा के बीच वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
देखें- यह इलाका रहेगा नो पार्किंग जोन
यह इलाका रहेगा नो पार्किंग जोन
हजरतगंज चौराहा से अल्का व मेफेयर तिराहा, बैंक ऑफ इंडिया तिराहा, शाहनजफ रोड, मजार चौराहा तक किसी भी तरह की वाहन पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी।
यहां पार्क करें वाहन
कैथेड्रल चर्च में प्रार्थना व कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोग अपने वाहन सेंट फ्रांसिस स्कूल के भीतर व बाहर सड़क के किनारे वाहन पार्क कर सकेंगे।
हजरतगंज चौराहा से अल्का व मेफेयर तिराहा, बैंक ऑफ इंडिया तिराहा, शाहनजफ रोड, मजार चौराहा तक किसी भी तरह की वाहन पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी।
यहां पार्क करें वाहन
कैथेड्रल चर्च में प्रार्थना व कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोग अपने वाहन सेंट फ्रांसिस स्कूल के भीतर व बाहर सड़क के किनारे वाहन पार्क कर सकेंगे।