{"_id":"5f2b9183431d385d8517858b","slug":"route-of-many-trains-including-begampura-express-will-change","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेगमपुरा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का बदलेगा रूट, यहां देखें- पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेगमपुरा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का बदलेगा रूट, यहां देखें- पूरी जानकारी
Thu, 06 Aug 2020 10:48 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 06 Aug 2020 10:48 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए टाइम टेबल में बेगमपुरा समेत कई ट्रेनों का रूट बदलेगा। इसके लिए उत्तर, पूर्वोत्तर सहित अन्य रेलवे जोनों ने 50 ट्रेनों के मूल रुट को बदलने का प्रस्ताव भेजा था, जिस पर रेलवे बोर्ड ने मुहर लगा दी है। रूट बदलने की तिथि रेलवे नए टाइम टेबल में जारी करेगा।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इससे ट्रेनों के लिए दूरी कम हो जाएगी और समय बचेगा। ऐसा पहली बार हो रहा है। वाराणसी से जम्मूतवी जाने वाली 12237/38 बेगमपुरा एक्सप्रेस का रूट फिलहाल सुल्तानपुर के रास्ते है। रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन का रूट वाराणसी, प्रतापगढ़, रायबरेली तय किया है।
विज्ञापन
वहीं, ट्रेन का ठहराव प्रतापगढ़ व रायबरेली में किया जाएगा। ऐसे ही अयोध्या के रास्ते जाने वाली ट्रेन 13009/10 हावड़ा देहरादून दून एक्सप्रेस, 15667/68 गांधीधाम-कामाख्या एक्सप्रेस गंगा सतलुज एक्सप्रेस भी बदले रूट रायबरेली-प्रतापगढ़ से चलाने की तैयारी है।
विज्ञापन
इधर, नौ को निरस्त रहेगी दुर्गियाना
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
वहीं, बरेली से प्रयागराज जाने वाली ट्रेन 14307/08 संगम एक्सप्रेस रायबरेली, प्रतापगढ़, फाफामऊ के रास्ते चलती है। अब नया रूट रायबरेली, ऊंचाहार, फाफामऊ तय किया गया है। इसी क्रम में जयनगर से अमृतसर जाने वाली शहीद एक्सप्रेस व सरयू यमुना एक्सप्रेस फिलहाल मुरादाबाद के रास्ते दिल्ली जाती है।
नए टाइम टेबल में ट्रेन को मुरादाबाद से दिल्ली की जगह सीधे सहारनपुर-अंबाला से गुजारा जाएगा। वहीं, ट्रेन 19313/14 व 19321/22 इंदौर-राजेंद्रनगर एक्सप्रेस भोपाल की जगह संत हरदाराम नगर, ट्रेन 15705/06 चंपारण हमसफर एक्सप्रेस कटिहार-खगडिय़ा-रूसेरा घाट से चलेगी। रूट बदलने की बाबत रेलवे बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर कोचिंग राजेश कुमार ने सभी जोनल मुख्यालयों को आदेश भेज दिए हैं।
कोलकाता से अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन के चलते आठ अगस्त को रवाना नहीं होगी। इससे नौ अगस्त को ट्रेन लखनऊ नहीं आएगी। दूसरी तरफ, कोलकाता जाने वाली दुर्गियाना एक्सप्रेस 10 अगस्त को अमृतसर से नहीं चलेगी।