फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   route diversion on pm modi lucknow visit

डायवर्जन: प्रधानमंत्री आ रहे हैं, घर से निकलने से पहले देख लें ये खबर

Tue, 11 Oct 2016 01:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 11 Oct 2016 01:56 PM IST
विज्ञापन
route diversion on pm modi lucknow visit
लखनऊ में मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लखनऊ में होंगे। इस दौरान ऐशबाग रामलीला मैदान के भ्रमण कार्यक्रम के चलते यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। यह जानकारी एएसपी ट्रैफिक हबीबुल हसन ने दी।
विज्ञापन


इधर से न जाएं
- कानपुर रोड पर भारी वाहनों को जुनाबगंज मोड़ पर वीवीआईपी आगमन से एक घंटा पहले रोका जाएगा
- शहीद पथ मोड़ कानपुर रोड से शहीद पथ होते हुए बडे़ वाहन नहीं जाएंगे
- रायबरेली रोड से भारी वाहन उतरेटिया शहीद पथ नहीं जा सकेंगे
- सुल्तानपुर रोड से भारी वाहन अहिमामऊ शहीद पथ पुल नहीं आ सकेंगे 
- फैजाबाद रोड से भारी वाहन अहिमामऊ शहीद पथ होते हुए रायबरेली/कानपुर रोड नहीं जाएंगे
- हरदोई रोड से बाराबिरवा भारी वाहनों को मोहान रोड/पारा थाना के पास रोका या डायवर्ट किया जाएगा
- हैदरगंज तिराहे से सामान्य यातायात रामलीला मैदान नहीं जाएगा
- बाबूलाल हलवाई चौराहे से वाहन रामलीला मैदान नहीं आ सकेंगे
- रस्तोगी इंटर कॉलेज तिराहे से वाहन रामलीला मैदान की ओर नहीं आएंगे
- ऐशबाग ईदगाह तिराहे से वाहन रामलीला मैदान नहीं जाएंगे
- ऐशबाग ओवर ब्रिज ढाल नाका साइड से वाहन रामलीला मैदान नहीं जा सकेंगे 
- राजेंद्र नगर चौराहे से वाहन रामलीला मैदान नहीं जाएंगे 
- नाका चौराहा से वाहन राजेंद्र नगर, रामलीला मैदान नहीं जाएंगे
- महानगर से सिटी बसें हजरतगंज, हुसैनगंज नहीं जा सकेंगी 
- वीवीआईपी के राजभवन आने पर बंदरियाबाग से राजभवन के वाहन आने पर रोक

इधर से जाएं

route diversion on pm modi lucknow visit
डेमो प‌िक - फोटो : Demo

- कानपुर रोड से वाहन मोहनलालगंज/कटी बगिया होकर जा सकेंगे
- रायबरेली रोड से यह वाहन गोसाईंगंज या जुनाबगंज होकर जाएंगे
- सुल्तानपुर रोड से वाहन मोहनलालगंज, जुनाबगंज होकर जा सकेंगे
- फैजाबाद रोड के वाहन अहिमामऊ शहीद पथ से बाएं सुल्तानपुर रोड, मोहनलालगंज, जुनाबगंज होकर जाएंगे 
- हैदरगंज तिराहे से ट्रैफिक बाजारखाला, बुलाकी अड्डा होकर जा सकेगा 
- बाबूलाल हलवाई चौराहे से यातायात शास्त्री नगर, अहियागंज होकर जा सकेगा 
- रस्तोगी तिराहा से वाहन शास्त्री नगर या राजेंद्र नगर होकर जा सकेंगे
- ऐशबाग ईदगाह से यातायात शहीद उद्यम सिंह द्वार/तिराहे होकर जाएगा 
- ऐशबाग पुल के नीचे से ट्रैफिक मोतीनगर होकर जा सकेगा 
- राजेंद्र नगर से वाहन मोतीनगर होकर जा सकेंगे 
- नाका चौराहे से यातायात नत्था, मवैया या रकाबगंज पुल होकर जाएगा
- चारबाग से रॉयल होटल सिटी बसें केकेसी से लोको कैंट होकर जाएंगी
- महानगर से सिटी बसें संकल्प वाटिका, गांधी सेतु, लालबत्ती, कैंट होकर जाएंगी
- राजभवन पर रोक होने पर गोल्फ  क्लब/ पार्क रोड/सिसेंडी होकर यातायात जाएगा 
(नोट: वीवीआईपी भ्रमण के दौरान आवागमन के रूट पर किसी प्रकार के वाहन नहीं आ-जा सकेंगे।) 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed