फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Route diversion on eighth muharram.

लखनऊ: आठवीं मोहर्रम पर आज शाम बदला रहेगा यातायात, इन रास्तों से बिल्कुल न जाएं

Sun, 08 Sep 2019 01:13 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 08 Sep 2019 01:13 PM IST
विज्ञापन
Route diversion on eighth muharram.
प्रतीकात्मक तस्वीर

आठवीं मोहर्रम के अवसर पर रविवार शाम 7.30 बजे दरियावाली मस्जिद से गुफरानमाब इमामबाड़ा चौक तक जुलूस की शुरुआत से समाप्ति तक यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी। एएसपी ट्रैफिक पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए डायवर्जन किए गए हैं।

विज्ञापन


जुलूस के दौरान प्रतिबंधित मार्ग पर एंबुलेंस, शव वाहन, फायर सर्विस, स्कूली वाहन के लिए कोई रोकटोक नहीं रहेगी। किसी तरह की असुविधा, वैकल्पिक मार्ग के अभाव अथवा अन्य समस्याओं पर ट्रैफिक नियंत्रण कक्ष के नंबर 0522-2483800, 7311190195 अथवा 9454405255 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन


ऐसे रहेगा डायवर्जन :
- सीतापुर रोड से आने वाले बड़े व छोटे वाहन और रोडवेज बसें डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग से पक्का पुल होते हुए जिन्नातों वाली मस्जिद से बड़ा इमामबाड़ा की तरफ नहीं जा सकेंगी। इस रूट के वाहनों को डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग पुल से कपूरथला व आईटी होते हुए आगे भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- हरदोई रोड से आने वाले सभी बड़े वाहन चौक के बजाय बालागंज चौराहा से दाए कैंपबेल रोड से गंतव्य स्थल को भेजे जाएंगे। छोटे वाहनों को कोनेश्वर चौराहा से चौक, मेडिकल क्रॉस के बजाय घंटाघर दुर्गा देवी मार्ग तिराहा से बाएं बंधा रोड कुड़ियाघाट से दाएं नया पुल होकर आगे भेजा जाएगा।

- कैसरबाग से सीतापुर रोड की तरफ से आने वाले वाहन पक्का पुल की तरफ नहीं जाएंगे। इन वाहनों को डालीगंज पुल से दाएं आईटी चौराहा, कपूरथला से मड़ियांव होते हुए गंतव्य स्थल भेजा जाएगा।

- शाहमीना रोड तिराहा से सामान्य यातायात जिन्नातों वाली मस्जिद, पक्का पुल होकर बड़े इमामबाड़ा की तरफ नहीं जा सकेगा। यहां के वाहनों को मेडिकल कॉलेज चौराहा से डालीगंज पुल होते हुए भेजा जाएगा।

- कैसरबाग से हरदोई रोड की तरफ जाने वाले बड़े वाहन पक्का पुल, मेडिकल क्रॉस की ओर नहीं जा सकेंगे। इन वाहनों को डालीगंज पुल से दाएं आईटी से मड़ियांव, दुबग्गा होकर बाईपास से गंतव्य स्थल भेजा जाएगा।

 

इन रास्तों से ऐसे जा सकते हैं

- चौक चौराहा से खुनखुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज होकर सामान्य यातायात नींबू पार्क तिराहा व मेडिकल क्रॉस चौराहा नहीं जा सकेगा। यह यातायात चौक चौराहा कोनेश्वर से आगे भेजा जाएगा।
- मेडिकल क्रॉस चौराहा से कोई यातायात नींबू पार्क तिराहा व नक्खास की ओर नहीं जा सकेगा। यहां के वाहनों को मेडिकल कॉलेज चौराहा चौक से गंतव्य स्थान भेजा जाएगा।

- मेडिकल कॉलेज चौराहा से सामान्य यातायात मेडिकल क्रॉस चौराहा नहीं जा सकेंगे। यह वाहन शाहमीना तिराहा या रकाबगंज पुल से गंतव्य स्थल भेजे जाएंगे।

- नक्खास तिराहा से विक्टोरिया स्ट्रीट की ओर सामान्य यातायात नहीं जाएगा। यह यातायात रकाबगंज पुल बाजारखाला से आगे भेजा जाएगा।

- मेडिकल क्रॉस चौराहा से सामान्य यातायात विक्टोरिया स्ट्रीट की तरफ न जाकर मेडिकल कॉलेज रकाबगंज पुल से आगे भेजा जाएगा।

- पक्का पुल खदरा तिराहा से सभी प्रकार के वाहन पक्का पुल जिन्नातों वाली मस्जिद से बड़ा इमामबाड़ा की ओर नहीं जाएंगे। यह वाहन बंधा रोड नये पुल से आगे जाएंगे।

इन रास्तों का ये होगा डायवर्जन

- कुड़ियाघाट रोड तिराहा से नींबू पार्क चौराहा की तरफ यातायात प्रतिबंधित रहेगा। यहां के वाहन बंधा रोड या नये ओवरब्रिज से होकर आगे भेजे जाएंगे।

- घंटाघर तिराहा से सामान्य यातायात नींबू पार्क या बड़ा इमामबाड़ा की तरफ नहीं जाएगा। यह यातायात कोनेश्वर या घंटाघर दुर्गा देवी मार्ग तिराहा से बायें बंधा रोड कुड़ियाघाट से दायें नया पुल होकर आगे भेजा जाएगा।

- अकबरी गेट/मेफेयर चौराहा से मेडिकल क्रॉस चौराहा के बीच सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

- दरियावाली मस्जिद से पक्का पुल, बायां नींबू पार्क, फूल मंडी, कमला नेहरू क्रॉसिंग, गुफरावमाव इमामबाड़ा के मध्य जुलूस वाले मार्ग पर यातायात पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed