{"_id":"6075fcd28ebc3ee61d7cfa03","slug":"route-diversion-of-many-trains-lko-city-news-lko574084598","type":"story","status":"publish","title_hn":"राप्तीसागर सहित कई ट्रेनें निरस्त, तीसरे लाइन के निर्माण और विद्युतीकरण कार्य के कारण प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राप्तीसागर सहित कई ट्रेनें निरस्त, तीसरे लाइन के निर्माण और विद्युतीकरण कार्य के कारण प्रभावित
Wed, 14 Apr 2021 01:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 01:47 PM IST
सार
जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि गोरखपुर से 15, 16, 18, 22 एवं 23 अप्रैल को चलने वाली 02511 गोरखपुर कोचुवेली राप्तीसागर स्पेशल निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण मध्य रेलवे के खंडरावली बल्लारशाह सेक्शन के कोलनूर पोटकापल्ली स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन के निर्माण व विद्युतीकरण कार्य के चलते 16 अप्रैल तक प्री-नॉन इंटरलॉक एवं 17 से 24 अप्रैल तक नॉनइंटरलॉक कार्य होगा, जिससे राप्तीसागर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है। कइयों को बदले रूट से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि गोरखपुर से 15, 16, 18, 22 एवं 23 अप्रैल को चलने वाली 02511 गोरखपुर कोचुवेली राप्तीसागर स्पेशल निरस्त रहेगी। ऐसे ही कोचुवेली से 13, 14, 18, 20 एवं 21 अप्रैल को चलने वाली 02512 कोचुवेली-गोरखपुर राप्तीसागर स्पेशल, बरौनी से 12 एवं 19 अप्रैल को चलने वाली 02521 बरौनी-एनार्कुलम स्पेशल, एनार्कुलम से 16 एवं 23 अप्रैल को चलने वाली 02522 एनार्कुलम-बरौनी स्पेशल, गोरखपुर से 13 एवं 20 अप्रैल को चलने वाली 05023 गोरखपुर-यशवन्तपुर स्पेशल, यशवन्तपुर से 15 एवं 22 अप्रैल को चलने वाली 05024 यशवन्तपुर-गोरखपुर स्पेशल निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
बदले रुट से चलेंगी ट्रेनें
गोरखपुर से 14 एवं 21 अप्रैल को चलने वाली 02589 गोरखपुर-सिकन्दराबाद स्पेशल परिवर्तित मार्ग इटारसी-खंडवा-अकोला-पूर्णा जं.- नांदेड-मुडखेड़-निजामाबाद के रास्ते चलेगी। वहीं इसके ठहराव काजीपेट, रामगुंड्डम, मंचिर्याल, बेल्लमपल्ली, सिरपुर कागजनगर, बल्लारषाह, चन्द्रपुर, सेवाग्राम, नागपुर, अमला, बेतुल तथा स्टेशनों पर नहीं होगा। वहीं सिकन्दराबाद से 15 एवं 22 अप्रैल को चलने वाली 02590 सिकन्दाराबाद-गोरखपुर स्पेशल परिवर्तित मार्ग इटारसी-खंडवा-अकोला-पूर्णा जं.-नांदेड-मुडखेड-निजामाबाद के रास्ते चलायी जायेगी। वहीं इस ट्रेन का ठहराव घोड़ाडोगरी, बेतुल, अमला, नागपुर, सेवाग्राम, चन्द्रपुर, बल्लारषाह, सिरपुर कागजनगर, बेगमपल्ली, मनचेरल, रामागुंड्डम तथा काजीपेट स्टेशनों पर नहीं दिया जाएगा। गोरखपुर से 17 एवं 24 अप्रैल को चलने वाली 02591 गोरखपुर-यशवन्तपुर परिवर्तित मार्ग इटारसी-खंडवा-अकोला-पूर्णा जं.-नांदेड-मुडखेड-निजामाबाद तथा सिकन्दराबाद के रास्ते चलाई जाएगी। यशवन्तपुर से 12 एवं 19 अप्रैल को चलने वाली 02592 यशवन्तपुर-गोरखपुर स्पेशल परिवर्तित मार्ग इटारसी-खंडवा-अकोला-पूर्णा जं.-नांदेड- मुडखेड-निजामाबाद- सिकन्दराबाद के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन