अगले दो दिनों तक बदले रहेंगे रास्ते
दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन और दशहरा पर्व के मद्देनजर 13-14
एएसपी ट्रैफिक सभाराज ने यह जानकारी दी है। उनके अनुसार यह व्यवस्था दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगी।
उन्होंने किसी भी परेशानी से बचने के लिए नागरिकों से बदले हुए रूट से ही आवागमन करने की अपील की है।
इधर से जाएंगे वाहन
•फैजाबाद की तरफ से आने वाली रोडवेज बसें जीटीआई से गोमतीनगर होते हुए गांधी सेतु तिराहा, गोल्फ क्लब, बंदरिया बाग, लालबत्ती चौराहा से रॉयल होटल होते हुए कैसरबाग बस अड्डे जाएंगी।
•चौक, शाहमीना तिराहे से हजरतगंज की तरफ जाने वाले वाहन डालीगंज पुल से दाहिने उमराव सिंह धर्मशाला से आईटी चौराहा होते हुए गंतव्य को पहुंचेंगे।
•टेलीफोन एक्सचेंज चौराहे से सभी गाड़ियां सीडीआरआई तिराहे से शहीद स्मारक होकर जा सकेंगी।
•रिवर बैंक कॉलोनी, हाईकोर्ट तिराहे से आने वाले वाहन सीडीआरआई तिराहा होते हुए टेलीफोन एक्सचेंज चौराहे पर जा सकेंगे।
•डालीगंज से हजरतगंज जाने वाले वाहन क्लार्क अवध तिराहे से सुभाष चौराहा होते हुए जा सकेंगे।
•डालीगंज से सीडीआरआई जाने वाले वाहन चिरैया झील से शाहनजफ तिराहा से डनलप चौराहा होते हुए सप्रू मार्ग से गुजरेंगे।
लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...