फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Route diversion due to president visit

राष्ट्रपति आगमन पर बदलेगी यातायात व्यवस्था

Sat, 04 Jun 2022 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Route diversion due to president visit
रविवार-सोमवार को बदली रहेगी यातायात व्यवस्था
विज्ञापन

राजभवन और विधानभवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के प्रस्तावित आगमन के मद्देनजर रविवार और सोमवार को शहर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। यह जानकारी डीसीपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र शाक्य ने दी। चिकित्सकीय इमरजेंसी में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबंधित मार्ग से एंबुलेंस को पुलिस द्वारा रास्ता प्रदान किया जाएगा। इसके लिए यातायात कंट्रोल रूम के नंबर 6389304141, 6389304242, 9454405155 पर सूचना देनी होगी।
रविवार को छोटे वाहनों की डायवर्जन व्यवस्था
इन रास्तों पर रहेगी रोक
- अमौसी वीआइपी मोड़ से एयरपोर्ट की तरफ आने वाले वाहन बैरियर तिराहे से वीआइपी गेट की तरफ नहीं जा सकेंगे।
- बंदरियाबाग चौराहे से वाहन राजभवन की तरफ रोक रहेगी।
इन रास्तों का करें प्रयोग
- इंटरनेशनल, डोमेस्टिक एयरपोर्ट आगमन की तरफ से जा सकेंगे।
- गोल्फ क्लब चौराहा अथवा लालबत्ती, लालबहादुर शास्त्री तिराहे से जा सकेंगे।
- पार्क रोड से हजरतगंज, गोल्फ क्लब के रास्ते जा सकेंगे।
-----
सोमवार सुबह आठ बजे से छोटे वाहनों की डायवर्जन व्यवस्था
इन रास्तों पर रहेगी रोक
- केकेसी तिराहे से राणा प्रताप चौराहे की तरफ रोक रहेगी।
- उदयगंज, सिंचाई भवन से एनेक्सी की ओर एवं हुसैनगंज से आने वाले वाहन लालबहादुर शास्त्री तिराहे से विधानभवन की तरफ रोक रहेगी।
- बंदरियाबाग चौराहे से डीएसओ चौराहा की तरफ रोक रहेगी।
- कैसरबाग आनंद सिनेमा हाल चौराहे से बर्लिंगटन, बाबू भवन और रायल होटल चौराहे की तरफ रोक रहेगी।
- रायल होटल चौराहे से सिसेंडी के मध्य निर्धारित समय के बाद वाहनों का आवागमन पर रोक रहेगी।
- निशातगंज की ओर से आने वाले वाहन संकल्प वाटिका तिराहे से हजरतगंज, विधानसभा मार्ग की तरफ रोक रहेगी।
- गोमतीनगर, वाईएमसीए चौराहा, सिकंदरबाग से हजरतगंज की तरफ रोक रहेगी।
इन रास्तों का करें प्रयोग
- लोको चौराहा, कुंवर जगदीश, आलमबाग अथवा सदर कैंट के रास्ते जा सकेंगे।
- लालबत्ती चौराहा अथवा उदयगंज तिराहे से सदर फ्लाईओवर के रास्ते जा सकेंगे।
- गोल्फ क्लब, गांधी सेतु, 1090 अथवा लालबत्ती चौराहे से कैंट के रास्ते जा सकेंगे।
- बांसमंडी, नत्था तिराहे, आलमबाग अथवा परिवर्तन चौक के रास्ते जा सकेंगे।
- सिसेंडी की तरफ से आने वाले वाहन लालबाग की तरफ जा सकेंगे।
- संकल्प वाटिका, सुशीला स्मृतिका तिराहा, हनुमान सेतु, परिवर्तन चौक चौराहे से क्लार्क अवध के रास्ते जा सकेंगे।
सोमवार के लिए सुबह आठ बजे से रोडवेज, सिटी बस का डायवर्जन
इन रास्तों पर रहेगी रोक
- बंदरियाबाग चौराहे से राजभवन की तरफ।
- हजरतगंज चौराहे से डीएसओ चौराहा, राजभवन की तरफ रोक रहेगी।
- पॉलीटेक्निक चौराहे से गोमतीनगर, डिगडिगा, समता मूलक, 1090 चौराहे से गोल्फ क्लब की तरफ रोक रहेगी।
- चारबाग से हुसैनगंज, हजरतगंज की तरफ रोक रहेगी।
इन रास्तों का करें प्रयोग
- लालबत्ती चौराहा अथवा गोल्फ क्लब के रास्ते जा सकेंगे।
- सिकंदरबाग चौराहा अथवा पार्क रोड चौराहे से जा सकेंगे।
- बादशाहनगर, महानगर, संकल्प वाटिका, हजरतगंज, हुसैनगंज के रास्ते जा सकेंगे।
- केकेसी, कुंवर जगदीश चौराहा, करियप्पा चौराहे से लालबत्ती की तरफ से जा सकेंगे।
- राणाप्रताप चौराहे से केकेसी तिराहे की तरफ जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed