फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   route changed of many trains from 15 february to 28 february

रेलवे ने 28 फरवरी तक लिया मेगा ट्रैफिक ब्लॉक, बदले रूट से चलेंगी ये ट्रेनें

Fri, 14 Feb 2020 02:22 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 14 Feb 2020 02:22 PM IST
विज्ञापन
route changed of many trains from 15 february to 28 february
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर पश्चिम रेलवे जोन के अजमेर मंडल में बांगुरग्राम-सेंदड़ा रेलवे स्टेशनों के बीच डबलिंग के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग व नॉन इंटरलॉकिंग का काम होना है। इसके लिए रेलवे ने 28 फरवरी तक मेगा ट्रैफिक ब्लॉक लिया है। इससे लखनऊ होकर राजस्थान जाने वाली ट्रेनों का संचालन 15 फरवरी से प्रभावित होगा।

विज्ञापन


कई ट्रेनें बदले हुए रूट से चलाई जाएंगी। उदयपुर न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस (19601) 15 व 22 फरवरी को फुलेरा, रिंगस, रेवाड़ी और न्यू जलपाईगुड़ी उदयपुर एक्सप्रेस (19602) 24 फरवरी को रेवाड़ी, रिंगस, फुलेरा के रास्ते चलाई जाएगी। 20 फरवरी को अहमदाबाद वाराणसी एक्सप्रेस (19407) आनंद, गोधरा, रतलाम, कोटा, भरतपुर, अछनेरा, कासगंज होकर लखनऊ पहुंचेगी।
विज्ञापन


वाराणसी अहमदाबाद एक्सप्रेस (19408) 22 फरवरी को लखनऊ से कासगंज, अछनेरा, भरतपुर, कोटा, रतलाम, गोधरा, आनंद होकर अहमदाबाद पहुंचेगी।

 

26 को अजमेर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

route changed of many trains from 15 february to 28 february
प्रतीकात्मक तस्वीर

वहीं अजमेर शरीफ में ख्वाजा गरीब नवाज के सालाना उर्स में जाने वालों के लिए पूर्वोत्तर रेलवे एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन छपरा-अजमेर-छपरा एक्सप्रेस चलाएगा। सीपीआरओ पंकज सिंह ने बताया कि ट्रेन 05103 छपरा-अजमेर स्पेशल 26 फरवरी को छपरा से रात 8.30 बजे चलकर सुबह 5.32 बादशाहनगर, 6.25 बजे ऐशबाग पहुंचेगी। यहां से सुबह 8.30 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी।

ट्रेन इटावा, टुंडला, आगरा फोर्ट, बयाना, सवाई माधोपुर, दुर्गापुरा, जयपुर, फु लेरा, किशनगढ़ होते हुए रात 11.30 बजे अजमेर पहुंचेगी। वापसी में 05104 अजमेर छपरा स्पेशल ट्रेन दो मार्च को अजमेर से रात 11.55 बजे चलकर अगली दोपहर 3 बजे ऐशबाग, 3.25 बजे बादशाहनगर पहुंचेगी।

यहां से बाराबंकी, गोंडा होते हुए रात 8 बजे ट्रेन गोरखपुर पहुंचेगी और रात 11.45 बजे छपरा पहुंचाएगी। ट्रेन में साधारण श्रेेणी के छह, शयनयान के 10, थर्ड एसी के चार, सेकेंड एसी का एक कोच रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed