{"_id":"61f0d08a991768602c167437","slug":"roster-system-of-50-percent-attendance-will-be-applicable-in-government-offices","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दिव्यांग व गर्भवती को छोड़ सभी को आना होगा दफ्तर, 50 प्रतिशत कार्मिकों की उपस्थिति की व्यवस्था खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दिव्यांग व गर्भवती को छोड़ सभी को आना होगा दफ्तर, 50 प्रतिशत कार्मिकों की उपस्थिति की व्यवस्था खत्म
Wed, 26 Jan 2022 10:09 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 26 Jan 2022 10:09 AM IST
सार
मंगलवार को जारी आदेश में गर्भवती महिलाओं व दिव्यांग कर्मचारियों को घर से छूट दिए जाने व शेष व्यवस्था पूर्ण रूप से लागू होने का उल्लेख होने से भ्रम की स्थिति बनी। अपर मुख्य सचिव ने बुधवार इसे स्पष्ट कर दिया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
विस्तार
कोविड महामारी के मद्देनजर सरकारी कार्यालयों में 50 प्रतिशत उपस्थिति की रोस्टर व्यवस्था लागू रहेगी। लेकिन दिव्यांग व गर्भवती महिला कार्मिक घर से ही कार्य करेंगी। आवश्यकता होने पर उन्हें ऑफिस बुलाया जा सकेगा।
अपर मुख्य सचिव कार्मिक देवेश चतुर्वेदी ने बुधवार को यहां फोन पर बताया है कि रोस्टर व्यवस्था समाप्त नहीं की गई है। दिव्यांगों व गर्भवती महिलाओं को रोस्टर से छूट दी गई है।
समूह ख, ग व घ के कार्मिकों के लिए रोस्टर व्यवस्था लागू रहेगी। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को जारी आदेश में गर्भवती महिलाओं व दिव्यांग कर्मचारियों को घर से छूट दिए जाने व शेष व्यवस्था पूर्ण रूप से लागू होने का उल्लेख होने से भ्रम की स्थिति बनी। अपर मुख्य सचिव ने बुधवार इसे स्पष्ट कर दिया है।
विज्ञापन
दो दिन में एक फीसदी से ज्यादा गिरी संक्रमण की दर
प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार गिर रही है। 22 जनवरी को संक्रमण की दर 7.0 फीसदी थी, जो मंगलवार को 5.81 फीसदी पर आ गई है। इस तरह दो दिन में संक्रमण की दर 1.19 फीसदी गिरी है।
मंगलवार को एक लाख 99 हजार 290 सैंपल की जांच की गई, जिसमें 11583 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी तरह 18875 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। अब 86563 एक्टिव केस हैं, जबकि 22 को इनकी संख्या 96642 थी।