फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rose Festival filled with songs

Lucknow News: गीतों से महका रोज फेस्टिवल

Sun, 01 Mar 2026 02:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Rose Festival filled with songs
लखनऊ। जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर छह पर स्थित ''रोज गार्डन'' में शनिवार को रोज फेस्टिवल का आयोजन हुआ। इसमें प्रकृति और कला का संगम देखने को मिला। लखनऊ विकास प्राधिकरण और रेपटवा फाउंडेशन के इस आयोजन में पर्यावरण के प्रति गहरी संवेदना भी देखने को मिली।
विज्ञापन

फिल्म निर्माता रूडी सिंह, डॉ. वी रामकांथा और अभिनेत्री तनिषा मुखर्जी ने प्रकृति संरक्षण पर दिल छू लेने वाली बातें साझा कीं। शाम होते ही फेस्टिवल का माहौल रूहानी हो गया। शायर व कवि अभिषेक कुमार ''राहगीर'' ने कच्चा घड़ा... और मेरे गांव में... जैसे गीत पेश किए तो श्रोता भावुक हो उठे। फेस्टिवल में ''मियावाकी'' पद्धति से पौधरोपण का प्रदर्शन करने के साथ मुफ्त पौधे भी बांटे गए। इस दौरान 15 एकड़ में फैले गार्डन में ''रेनबो थीम'' पर आधारित 2269 प्रजातियों के 10,509 गुलाबों ने सभी का ध्यान खींचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed