फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Aliganj fire incident: Explanation sought regarding covering the cost of the injured person's treatment

अलीगंज अग्निकांड: घायल के इलाज का खर्च उठाने पर जवाब तलब

Fri, 16 Oct 2026 02:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 16 Oct 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Aliganj fire incident: Explanation sought regarding covering the cost of the injured person's treatment
लखनऊ। हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने अलीगंज अग्निकांड में घायल जयंत गुप्ता के इलाज का खर्च राज्य सरकार से दिलाने संबंधी पूर्व आदेश के अनुपालन की जानकारी मांगी है। न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ल की खंडपीठ ने मामले को 16 अक्तूबर को दिन के पहले केस के रूप में सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

22 जून 2026 को हुए अग्निकांड में 15 लोगों की मौत हुई थी। गंभीर रूप से घायल 25 वर्षीय जयंत का केजीएमयू में इलाज चल रहा है। पिछली सुनवाई में बताया गया था कि उनके इलाज पर हर महीने करीब 70 हजार रुपये खर्च हो रहे हैं, जबकि अब तक केवल 50 हजार रुपये मुआवजा मिला है।
विज्ञापन

नौ सितंबर को अदालत ने निर्देश दिया था कि जयंत से इलाज का कोई शुल्क न लिया जाए और जरूरी खर्च राज्य सरकार वहन करे। पीठ ने अधिकारियों की भूमिका की जांच की जरूरत भी जताई थी। बृहस्पतिवार को अदालत ने केजीएमयू के रजिस्ट्रार के माध्यम से संस्थान को मामले में पक्षकार बनाने का निर्देश दिया। यह आदेश शिवेंदु पांडेय की जनहित याचिका पर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed