फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   NDT to be conducted to assess the structural integrity of Darogakheda underpass

Lucknow News: दरोगाखेड़ा अंडरपास की मजबूती परखने के लिए होगा एनडीटी

Fri, 16 Oct 2026 02:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
NDT to be conducted to assess the structural integrity of Darogakheda underpass
किसान पथ पर अंडरपास की छत से गिरा मलबा और मरम्मत के दाैरान रोका गया यातायात।
सरोजनीनगर। किसान पथ के दरोगाखेड़ा अंडरपास की छत से मलबा गिरने के बाद एनएचएआई ने क्षतिग्रस्त हिस्से की तकनीकी जांच कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए नॉन डिस्ट्रक्टिव टेस्ट (एनडीटी) कराया जाएगा। टीम ने निरीक्षण के दौरान गिट्टी और तारकोल के नमूने भी लिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर क्षतिग्रस्त स्पैन की मरम्मत या उसे बदलने का फैसला होगा। सुरक्षा के मद्देनजर क्षतिग्रस्त हिस्से को बैरिकेडिंग लगाकर घेर दिया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार रात अंडरपास की छत से मलबा गिरा था। इसके बाद बुधवार सुबह एनएचएआई ने क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत शुरू कराई। एहतियातन लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरदोई रोड से रायबरेली रोड की ओर जाने वाली दो लेन में से एक को सप्ताहभर के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर नवरत्न ने बताया कि एनडीटी के जरिये संरचना को नुकसान पहुंचाए बिना उसकी मजबूती और संभावित खामियों का आकलन किया जाएगा। वहीं, गिट्टी और तारकोल के नमूनों की जांच से निर्माण सामग्री की गुणवत्ता परखी जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्लैब के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कराई जा रही है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed