{"_id":"a50fd45880eb7a1f79b1f706e79bc380","slug":"root-will-clear-to-run-memu-till-gonda","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गोंडा तक मेमू चलाने का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गोंडा तक मेमू चलाने का रास्ता साफ
निशांत यादव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 05 Jul 2014 08:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल बजट से ठीक पहले रेलवे ने गोंडा तक बिजली के इंजन का ट्रायल कर लखनऊ से गोंडा तक मेमू ट्रेन चलाने का रास्ता साफ कर दिया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के अधिकारियों ने गोंडा तक ट्रेन का विद्युत इंजन से ट्रायल पूरा कर लिया।
लखनऊ से गोंडा तक के स्टेशनों के लिए अभी तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें अप व डाउन दिशा में चलती हैं।
दिन में कोई पैसेंजर ट्रेन न होने के कारण यात्रियों को बसों से यात्रा करना पड़ रहा था। रेलवे ने बाराबंकी-गोरखपुर रेल दोहरीकरण के साथ विद्युतीकरण का काम भी शुरू किया था।
मार्च में रेलवे का विद्युतीकरण भी पूरा हो गया। इसके बाद रेल संरक्षा आयुक्त पीके वाजपेयी ने भी इस रेलखंड पर ट्रायल लिया था।
शुक्रवार सुबह पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (टीआरडी) सुजीत मिश्र, सीटीए मनीष मिश्र सहित कई अधिकारी भी गोंडा तक रेल इंजन पर सवार हुए।
विज्ञापन
अभी बाराबंकी तक रेल विद्युतीकरण के कारण मेमू सेवा का संचालन हो रहा है। बिजली का इंजन के सफल संचालन के बाद अब रेलवे मेमू ट्रेन के संचालन को हरी झंडी देगा।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक आठ जुलाई को पेश होने वाले रेल बजट में लखनऊ-गोंडा मेमू सेवाओं के संचालन की घोषणा की जा सकती है।