फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   root diversion because of metro construction in Lucknow.

लखनऊ: दो साल तक चारबाग से हजरतगंज आने पर लगा बैन

Sun, 24 Jul 2016 05:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 24 Jul 2016 05:59 PM IST
विज्ञापन
root diversion because of metro construction in Lucknow.
अधिकारियों से इस पर चर्चा करते जिलाधिकारी राजशेखर - फोटो : amar ujala

मेट्रो के भूमिगत रूट निर्माण के चलते दो साल तक चारबाग से हजरतगंज की तरफ ट्रैफिक नहीं आ सकेगा। अगस्त के पहले सप्ताह से डायवर्जन लागू होगा। फिलहाल चारबाग से ट्रैफिक को बर्लिंग्टन चौराहे से डायवर्ट किया जाएगा।

विज्ञापन


ट्रैफिक संचालन पूरी तरह ठप न हो, इसके लिए एलएमआरसी और जिला प्रशासन में एक तरफ ट्रैफिक संचालन पर सहमति बनी है। शनिवार को मेट्रो की समन्वय समिति ने चारबाग से केडी सिंह बाबू स्टेडियम तक मेट्रो निर्माण के रूट का मुआयना किया।
विज्ञापन


वैकल्पिक मार्गों पर अतिक्रमण, यूटिलिटी को भी परखा गया। डीएम राजशेखर की अगुआई में मेट्रो, जिला प्रशासन, नगर निगम, पुलिस, परिवहन, लोक निर्माण विभाग, पावर कार्पोरेशन केअधिकारियों ने मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम का कहना है कि मेट्रो के भूमिगत रूट का काम अभी शुरू होना है। ऐसे में ट्रैफिक का डायवर्जन विधानसभा मार्ग, हजरतगंज, परिवर्तन चौक पर करना होगा।चारबाग से हजरतगंज के बीच ट्रैफिक को वन-वे करने का फैसला लिया गया है।

इसमें चारबाग से हजरतगंज आने वाले ट्रैफिक को वैकल्पिक रूट पर डायवर्ट किया जाएगा। चारबाग की तरफ जाने वाले ट्रैफिक पूर्व की तरह चलता रहेगा। मेट्रो के निर्माण की अवधि में सड़क की एक साइड का उपयोग ही किया जाएगा। यह डायवर्जन करीब दो साल तक प्रभावी रह सकता है।

लो-फ्लोर बसें नहीं 28 सीटों वाली बसें चलेंगी

root diversion because of metro construction in Lucknow.

चारबाग से हजरतगंज के बीच लो फ़्लोर बड़ी बसों का संचालन बंद रहेगा। इसकी जगह 28 सीटों वाली छोटी बसों का संचालन होगा। यूटिलिटी की शिफ्टिंग का काम संबंधित विभाग रविवार से ही शुरू करा देंगे।

रोडवेज बसें भी होंगी बंद
डायवर्जन वाले वैकल्पिक रूट पर रोडवेज बसें नहीं चलाई जाएंगी। रोडवेज बस अब कानपुर रोड, फैजाबाद रोड और शहीद पथ के रास्ते आ-जा सकेंगीं। सिटी बसों का संचालन भी समय सारिणी के अनुसार सुनिश्चित करना होगा। इससे ऑटोरिक्शा का दबाव इस रूट पर काम हो सकेगा।

रोडवेज की बड़ी बसें मवैया, आलमबाग थाने से बाए फतेह अली, जेल हाउस से बंगला बाजार से शहीद पथ होते हुए रायबरेली व कानपुर रोड की तरफ निकाली जाएंगी।

अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ  एफआईआर
डीएम ने विधानसभा मार्ग के अलावा वैकल्पिक रूटों पर अतिक्रमण हटवाने के आदेश दिए हैं। यहां अतिक्रमण करने पर प्रशासन, नगर निगम और पुलिस को तुरंत एफआईआर कराने के आदेश हुए हैं।

वाहन फंसे तो हटाएगी क्रेन
मेट्रो के निदेशक दलजीत सिंह ने डीएम को बताया कि वैकल्पिक रूट और मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक को सुचारू रखने के इंतजार किए गए हैं। इसके लिए दो रोड क्लीयरिंग व्हीकल मौजूद रहेंगीं। यह क्रेननुमा व्हीकल 24 घंटे सेवाएं देंगीं। वाहन फंसने पर उसे तुरंत रोड से हटा दिया जाएगा।

अब दो दिन होगा ट्रायल

root diversion because of metro construction in Lucknow.

मेट्रो निर्माण के लिए प्रस्तावित रूट का ट्रायल अब दो दिन होगा। एसपी ट्रैफिक की देखरेख में मंगलवार और बुधवार को ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल के परिणामों पर आवश्यक कार्यवाही भी की जाएगी। इससे पहले सभी अवरोध संबंधित विभाग हटवा कर अपनी रिपोर्ट डीएम को भेज देंगे।

हर जगह मिला बुरा हाल, अवैध कब्जेदारों पर होगा केस
डीएम राजशेखर सुबह करीब 11 बजे बस से अफसरों की टीम लेकर केकेसी तिराहे पर पहुंचे। रोड पर खड़ी निजी बसें, गैराज देखकर डीएम नाराज हुए।

उन्होंने चौबीस घंटे के अंदर कब्जा हटाने का आदेश दिया है। नगर निगम व पीडब्लूडी अफसरों को पूरा रूट साफ कराने संग एफआईआर कराने के निर्देश दिए। आगे बढ़ने पर चारबाग फ्लाईओवर के नीचे सड़क पर चौतरफा अतिक्रमण व बेतरतीब ऑटो-टैम्पो कतार में खड़े होंगे।

इसके लिए ट्रैफिक अफसरों को जिम्मेदारी दी है। बांसमंडी चौराहे, गुरुगोविंद सिंह मार्ग से डीएम अफसरों की टीम संग डॉ. सूजा रोड तक पैदल चले। इस दौरान सड़क पर लगे बिजली पोल, अवैध मकान, पंप को ध्वस्त कराने के भी निर्देश दिए।

डीएम राजशेखर ने किया निरीक्षण

root diversion because of metro construction in Lucknow.

डीएम राजशेखर ने चारबाग रेलवे स्टेशन से बांसमंडी होते हुए त्रिलोकी नाथ मार्ग तक पूरे रूट का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम को कई जगह पर सड़क पर अवैध पार्किंग, होटल, मकान बने मिले।

डीएम ने सभी की वीडियोग्राफी कराकर उन्हें नोटिस देकर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए है। वहीं बांसमंडी तिराहे से हुसैनगंज तक बने होटल में पार्किग की व्यवस्था न होने पर सड़क पर वाहन खड़े होने पर उन्हें भी नोटिस देकर कार्रवाई की जाएगी।

संभावित रूट
- हजरतगंज से ट्रैफिक सीधे चारबाग जा सकेगा
-चारबाग से ट्रैफिक बांसमंडी चौराहा, गुरुगोविंद मार्ग, हुसैनगंज, बार्लिग्टन, ओडियन सिनेमा से डॉ. सूजा रोड , बीएन रोड से रॉयल होटल से त्रिलोकी नाथ मार्ग से हजरतगंज मल्टीलेवल पार्किंग तक आएगा।

- हाईकोर्ट से ट्रैफिक सीधे हजरतगंज चौराहे पर नहीं आएगा
- हजरतगंज के अल्का तिराहे से ट्रैफिक नवल किशोर रोड, अशोक मार्ग होते हुए चारबाग की ओर जाएगा

ऑटो-बस के लिए खींचेगी लक्ष्मण रेखा

root diversion because of metro construction in Lucknow.

चारबाग में ऑटो-सिटी बसें एक कतार में खड़ी होंगी। इसके लिए वहां पर बैरीकेडिंग लगाकर चेन लगाई जाएगी। इसके बाहर कोई भी वाहन खड़ा मिला तो सीज किया जाएगा।

चौड़ा होगा बांसमंडी चौराहा
चारबाग से आने वाला ट्रैफिक बांसमंडी चौराहे से मुड़ने पर वहां पर बना डिवाइडर बाधक बनेगा। डीएम ने डिवाइडर को तोड़कर उसे चौड़ा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा होटल क्वाटीनेंटल की सड़क पर बनी पार्किंग को भी तोड़ा जाएगा।

ट्रांसपोर्टर ने कब्जा ली सड़क की दोनों लेन
बांसमंडी चौराहे पास सड़क की दोनों लेन पर ट्रांसपोर्टर ने अपना कब्जा जमा रखा है। सड़क के दोनों लेन में खड़ी गाड़ियों से यहां पर रोजाना जाम लगता है। वहीं शव वाहनों की लंबी कतार वहां पर लगी थी। जिन्हें भी हटाने की कार्रवाई होगी।

डीएम ने सड़क पर खड़ी गाड़ियों के मालिक को चिन्हित करके उन्हें नोटिस देकर रूट साफ कराने को कहा। एक-दो दिन के अंदर पूरी व्यवस्था सुधारने बाद इस रूट पर ट्रैफिक का ट्रायल शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed