फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   robotic surgery to be starts in lohia sansthan

खुशखबरी: लखनऊ में शुरू होगी एक एडवांस्ड सर्जरी

Tue, 09 Feb 2016 01:07 PM IST
Updated Tue, 09 Feb 2016 01:07 PM IST
विज्ञापन
robotic surgery to be starts in lohia sansthan

डॉ.राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में जल्द ही रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू होने की उम्मीद है। संस्थान प्रशासन ने इसके लिए मशीन का प्रस्ताव शासन को भेजा है। अब तक प्रदेश के किसी मेडिकल कॉलेज या संस्थान में इस तरह की सुविधा नहीं है। रोबोटिक मशीन की कीमत करीब 25 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन


पीजीआई ने भी शासन और एक बड़े कॉरपोरेट हाउस से रोबोटिक सर्जरी के लिए मशीन की डिमांड पहले से कर रखी है। सर्जरी की दुनिया में यह सबसे नई टेक्नोलॉजी है। ऐसी सर्जरी डायरेक्टली सर्जन अपने हाथ से नहीं करके मशीन की मदद से करता है। इसमें जिस मशीन का इस्तेमाल होता है उसमें रोबोटिक पोर्ट या आसान शब्दों में कहें हाथ होते हैं।
विज्ञापन


ये पोर्ट बेहद छोट टूल्स की मदद से सर्जरी को अंजाम देते हैं। सर्जन कंसोल की मदद से इन पोर्ट को नियंत्रित करता है। लोहिया संस्थान के निदेशक डॉ दीपक मालवीय ने कहा कि संस्थान के लिए सरकार से रोबोटिक सर्जरी मशीन की मांग की गई है। यह लेटेस्ट टेक्नोलॉजी है और संस्थान पहुंचने वाले मरीजों का इसका लाभ मिले इसका पूरी कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्जरी के लिए बड़े चीरे की आवश्यकता नहीं

robotic surgery to be starts in lohia sansthan

संस्थान के विस्तार पर भी जोर दिया जा रहा है जिसका सीधा लाभ मरीजों को मिल सके। सर्जरी के लिए कोई बड़ा चीरा नहीं लगाना पड़ता। इससे मरीज सर्जरी के चार से पांच दिन के बाद घर जा सकता है।

कार्डियोलॉजी, इंडोक्राइन, यूरोलॉजी और गैस्ट्रो के मरीजों का आमतौर पर बड़ा ऑपरेशन होता है। यह मशीन आने से इन विभागों में आने वाले मरीजों को राहत मिलेगी। पोर्ट को360 डिग्री पर आसानी से घुमाया जा सकता है और उस हिस्से तक आसानी से पहुंचा जा सकता है जहां लेप्रोस्कोप या ओपन सर्जरी में पहुंचने में दिक्कत होती है।

फिलहाल रोबोटिक सर्जरी की सुविधा दिल्ली के एम्स और गुड़गांव समेत कई अन्य प्राइवेट सेक्टर के बड़े अस्पतालों में है। प्राइवेट अस्पतालों में इससे सर्जरी के लिए चार से आठ लाख रुपये खर्च करने पड़ते हैं। संस्थान में मरीजों को सिर्फ एक से डेढ़ लाख रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed