फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   robotic surgery make the process easy

लखनऊ: रोबोट से आसान होगी सर्जरी की राह

Tue, 14 Feb 2023 07:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
robotic surgery make the process easy
केजीएमयू में गॉलब्लेडर, हार्निया, आंत समेत कई जटिल सर्जरी अब रोबोट के माध्यम से हो सकेंगी। जनरल सर्जरी विभाग में इसके लिए कम कीमत वाला रोबोट खरीदने की तैयारी है। विभाग के 111वें स्थापना दिवस के तहत सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता मेें विभागाध्यक्ष प्रो. अभिनव अरुण सोनकर ने यह जानकारी दी। स्थापना दिवस 14 फरवरी को मनाया जाएगा।
विज्ञापन

प्रो. सोनकर ने बताया कि सामान्य तौर पर एक रोबोट की कीमत 25 से 30 करोड़ रुपये होती है। कई कंपनियां इसका इकोनॉमिकल मॉडल बनाती हैं। ये रोबोट पांच करोड़ में मिल जाते हैं। विभाग ऐसे रोबोट खरीदने पर विचार कर रहा है। इससे ऑपरेशन का खर्च कम हो जाएगा तथा मरीजों को इलाज की आधुनिक सुविधा भी मिल सकेगी। आयुष्मान समेत विभिन्न योजनाओं से मरीज का निशुल्क इलाज भी हो सकेगा।
विज्ञापन

डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि जनरल सर्जरी विभाग में 22 डॉक्टर तथा 250 से अधिक बेड हैं। इसके साथ ही 70 जूनियर व सीनियर रेजिडेंट हैं। इनके माध्यम से साल भर में 10 हजार के करीब ऑपरेशन होते हैं। सबसे ज्यादा गॉलब्लेडर में पथरी, हार्निया और तिल्ली से जुड़ी बीमारियों के ऑपरेशन हो रहे हैं। काफी हद तक लैप्रोस्कोप से ऑपरेशन हो रहे हैं, जिससे मरीज कम दिन अस्पताल में रहता है और दर्द भी कम होता है। डॉ. अजय कुमार पाल ने बताया कि विभाग में लैप्रोस्कोपिक, थोरैकोस्कोपिक और एंडोरोलॉजिकल सर्जरी तेजी से बढ़ रही हैं। दूसरे राज्यों से बहुत मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन सर्जिकल एजूकेशन प्रोग्राम
प्रो. सोनकर ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह के तहत सर्जरी विभाग में 14 से 17 फरवरी तक सर्जिकल एजूकेशन प्रोग्राम होगा। स्थापना दिवस अटल बिहारी बाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में मनाया जाएगा। इसका उद्घाटन डॉ. प्रबल नियोगी करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चिकित्सा संकाय के डीन डॉ. एके त्रिपाठी करेंगे। डॉ. कुशाग्र गौरव भटनागर ने बताया कि कार्यशाला में भारत के विशेषज्ञ व्याख्यान देंगे। इसमें पीजीआई के डॉ. गौरव अग्रवाल, डॉ. बसंत कुमार और डॉ. आशीष सिंह के साथ चंडीगढ़ पीजीआई के डॉ. टीडी यादव और प्रो. लिलेश्वर कामन शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed