फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Robotic surgery is more effective in knee replacement

Lucknow News: घुटना प्रत्यारोपण में ज्यादा कारगर है रोबोटिक सर्जरी

Sun, 02 Nov 2025 02:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Robotic surgery is more effective in knee replacement
घुटना प्रत्यारोपण में ज्यादा कारगर है रोबोटिक सर्जरी।
लखनऊ। भारतीय आर्थोप्लास्टी एसोसिएशन की ओर से आयोजित आईएएकॉन-2025 में आयोजन सचिव डॉ. संदीप कपूर ने बताया कि घुटना प्रत्यारोपण में सामान्य के मुकाबले रोबोटिक सर्जरी ज्यादा कारगर है। इसमें खून कम बहता है और रिकवरी भी तेज होती है। इस वजह से मरीज को अस्पताल में कम दिन रहना पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रोबोट के माध्यम से प्रत्यारोपण में बड़ा चीरा नहीं लगाना पड़ता है। इस वजह से मांसपेशियों को भी कम नुकसान होता है। उनके मुताबिक, सभी मरीजों को रोबोटिक सर्जरी की सलाह नहीं दी जाती है। मरीजों की स्थिति का आंकलन कर ही रोबोटिक या सामान्य सर्जरी से घुटना प्रत्यारोपण का फैसला किया जाता है।
विज्ञापन

डॉ. विजय बोस ने बताया कि घुटनों की बीमारी से बचने के लिए नियमित रूप से पैदल चलना चाहिए। वजन पर काबू रखकर, कैल्शियम युक्त भोजन का सेवन और साइकिल चलाना भी फायदेमंद होता है। डॉ. एसकेएस मार्या ने बताया कि कृत्रिम घुटने के साथ 15 से 20 साल चल सकते हैं। इसके बाद इसका प्रत्यारोपण दोबारा कराना पड़ता है। कार्यक्रम में डॉ. संजीव जैन और डॉ. नील पी. सेठ ने भी रोबोटिक सर्जरी के फायदों के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed