फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Robot for cleaning inaugrated on Amausi airport in Lucknow.

VIDEO: अमौसी एयरपोर्ट पर साफसफाई के लिए लगाए गए दो रोबोट, एक बार चार्ज करने पर 70 हजार वर्ग फीट करेंगे काम

Sat, 06 Jul 2024 01:34 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 06 Jul 2024 01:34 PM IST
सार

इन रोबोटों को एक बार चार्ज करने पर 70,000 वर्ग फीट की सफाई कर सकेंगे तथा आठ घंटे लगातार काम कर सकते हैं। इनको ब्लूटूथ या वाई-फाई के साथ स्मार्टफोन-टैबलेट के जरिये नियंत्रित किया जाएगा।

विज्ञापन
Robot for cleaning inaugrated on Amausi airport in Lucknow.
अमौसी एयरपोर्ट पर रोबोट से होती साफसफाई। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमौसी एयरपोर्ट के नए टर्मिनल टी-थ्री पर सफाई की व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से दो रोबोट ड्यूटी पर लगाए गए हैं, जो एआई पर काम कर रहे हैं। चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने बताया कि इंटेलिजेंट क्लीनिंग रोबोट टर्मिनल टी थ्री के प्रस्थान और आगमन हॉल में साफ-सफाई करेंगे।

विज्ञापन


इतना ही नहीं जरूरत के अनुसार इन्हें दूसरी जगहों पर भी सफाई के लिए लगाया जा सकेगा। एयरपोर्ट प्रवक्ता ने आगे बताया कि ये रोबोट 360 डिग्री कवरेज के साथ अपना काम करते हैं। जिससे सफाई से कोई भी कोना अछूता नहीं रहेगा। रोबोट में उन्नत सेंसर लगे हुए हैं, जो आसानी से दिक्कतों को दूर कर लेते हैं।
विज्ञापन


इनकी मदद से 20 प्रतिशत से अधिक पानी की बचत भी होगी। इसके अलावा इन रोबोटों को एक बार चार्ज करने पर 70,000 वर्ग फीट की सफाई कर सकेंगे तथा आठ घंटे लगातार काम कर सकते हैं। इनको ब्लूटूथ या वाई-फाई के साथ स्मार्टफोन-टैबलेट के जरिये नियंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed