फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   robbery in a house of barabanki

डकैतों ने परिवार को बंधक बनाकर की लाखों की लूट, घर आए रिश्तेदार को भी नहीं छोड़ा

Tue, 19 Feb 2019 01:27 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Tue, 19 Feb 2019 01:27 PM IST
विज्ञापन
robbery in a house of barabanki
- फोटो : डेमो
बाराबंकी के एक घर में रविवार की रात पहुंचे सशस्त्र डकैतों ने परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान व नकदी लूट ली। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच की लेकिन डकैतों का सुराग नहीं लग सका है। वारदात के बाद ग्रामीणों में पुलिस कार्यशैली के प्रति आक्रोश व्याप्त हो गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की है। थाना मसौली के मोहल्ला में रविवार की रात लियाकत अली के घर छत के रास्ते पहुंचे शस्त्र आधा दर्जन डकैतों ने गृहस्वामी लियाकत अली को दबोचकर बंधक बना लिया और दो कमरों को खंगाल कर बक्से में रखी 50 हजार की नगदी सहित सोने, चांदी के करीब एक लाख के जेवरात उठा ले गए।
विज्ञापन


घर में ही कमरे में सो रही एक रिश्तेदार से भी बदमाश 55 सौ नगदी एव बच्चे के चांदी के कड़े व अशफाक का एक मोबाइल उठा ले गये। पीड़ित के अनुसार सभी डकैतों की उम्र 30 से 35 के बीच की थी तथा हाथ में चाकू-कट्टा लिए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया सभी बदमाश अपना मुंह ढके हुए थे। परिवार को दहशत में लेकर बदमाश बड़े ही आराम से नगदी सहित जेवरात लेकर मुख्य दरवाजे से फरार हो गये। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed