{"_id":"6804d7ff4ffc92e7780aa626","slug":"robbery-broad-daylight-banthra-four-miscreants-snatched-one-lakh-rupees-shopkeeper-threatened-kill-him-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: बंथरा में दिनदहाड़े लूट, चार बदमाशों ने दुकानदार से छीने एक लाख रुपये व चेन, जान से मारने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: बंथरा में दिनदहाड़े लूट, चार बदमाशों ने दुकानदार से छीने एक लाख रुपये व चेन, जान से मारने की दी धमकी
Sun, 20 Apr 2025 05:00 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 20 Apr 2025 05:00 PM IST
सार
बंथरा में बदमाशों ने एक दुकानदार की पिटाई कर उससे एक लाख रुपये और सोने की चेन लूट ली। मामले में तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
एफआईआर (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बंथरा में रामचौरा रोड निवासी दुकानदार आयुष साहू को बदमाशों ने पीट दिया। आरोपियों ने उनसे एक लाख रुपये और सोने की चेन लूट ली। पुलिस ने तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
आयुष के मुताबिक 16 मार्च को सुबह 11:30 बजे वह अपनी दुकान से एक लाख रुपये लेकर बैंक ऑफ इंडिया में जमा करने गए थे। किसी कारण के चलते रकम जमा नहीं हो सकी। ऐसे में वह बाइक से घर लौट रहे थे। वह बैंक से थोड़ा आगे ही पहुंचे थे कि तभी पंजाब नेशनल बैंक के सामने अभय यादव व उसके साथी साहिल, कुणाल और एक अज्ञात ने उन्हें जबरन रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर आरोपियों ने उन्हें पीट दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP News: रक्षामंत्री से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल, व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन सहित रखी ये मांगें
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP: 'खराब मौसम से प्रभावितों को वितरित करें राहत राशि', सीएम योगी के निर्देश- अधिकारी सर्वे कर भेजें रिपोर्ट
चारों ने उनसे रकम और गले में पहनी उनके चेन लूट ली। लोगों को मदद के लिए आता देख आरोपी हत्या की धमकी देते हुए भाग निकले। इंस्पेक्टर राणा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जांच चल रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।