फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Robbers looted chain from three womens

गोमतीनगर में एक सप्ताह में तीन महिलाओं से लूट, मुकदमा तो दर्ज पर पुलिस खाली हाथ

Fri, 10 Sep 2021 01:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Robbers looted chain from three womens
गोमती नगर में सप्ताहभर में तीन महिलाओं से हो चुकी है लूट। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
गोमतीनगर इलाके में एक सप्ताह के अंदर तीन महिलाओं से लूट की घटना हो चुकी है। पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया है, लेकिन एक का भी खुलासा नहीं कर सकी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से लुटेरों का पता लगा रही है।
विज्ञापन

विशालखंड-3 निवासी रीना शिक्षिका हैं। रीना के मुताबिक, तीन सितंबर को स्कूल से घर पहुंची और स्कूटी पर बैठे-बैठे गेट खोल रही थीं।
इस बीच एक बदमाश ने झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ली। उन्होंने शोर मचाया तो लुटेरा बाइक सवार अपने साथी संग भाग निकला।
मौके पर पुलिस पहुंची और लुटेरों को तलाशा, लेकिन सुराग नहीं लगा। मामले में छह सितंबर को पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर लूट की रिपोर्ट दर्ज की।
गोमतीनगर विस्तार की सुमन सिंह छह सितंबर को विनीतखंड-5 में सब्जी खरीदने गई थीं। सब्जी मंडी के पास बाइक सवार बदमाश उनके हाथ से पर्स छीन ले गया।
पर्स में पांच हजार नकद, मोबाइल और अन्य सामान था। गोमतीनगर पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज की है। गोमतीनगर के विनीतखंड-6 निवासी केशल पाल के मुताबिक, छह सितंबर की दोपहर पत्नी अनीता किसी काम से जा रही थीं।
विज्ञापन

भारतीय विद्या भवन के पास एक बदमाश ने उनकी आंख में कुछ डाल दिया और मोबाइल छीनकर भाग निकला।
शिक्षिका की चेन लूटी
आशियाना में पति अभिनव सावंत संग शॉपिंग कर पैदल लौट रहीं शिक्षिका अर्चना की चेन बाइक सवार दो बदमाश लूटकर भाग गए। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया है। शारदा नगर, रजनी खंड निवासी अभिनव सावंत प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। जबकि पत्नी अर्चना निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। इंस्पेक्टर बृजेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों का सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed