रोडवेज से जुड़ी परेशानी, तो करें ऑनलाइन शिकायत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन निगम की बसों व सेवाओं सहित अन्य समस्याओं की 24 घंटे शिकायत के लिए 27 फरवरी से वेबपोर्टल की शुरुआत होगी।
यह पोर्टल दिसंबर में शुरू हुई हेल्पलाइन सेवा के टॉल-फ्री नंबर 1800-1800-151 का विस्तार है।
यात्री 27 फरवरी से परिवहन हेल्पलाइन के वेब पोर्टल (www.uptransporthelpline.in) पर भी सीधे लॉग इन करके शिकायत दर्ज कर सकेंगे।
परिवहन आयुक्त रजनीश गुप्ता ने बताया कि अब तक हेल्पलाइन पर हर कार्य दिवस पर सुबह 9:00 बजे से रात 8:00 बजे तक कॉल करके विभाग के अधिकारियों/ कर्मचारियों की शिकायत दर्ज की जा सकती थी।
जबकि इस नई व्यवस्था में समय की बाधा को समाप्त करते हुए अब 24 घंटे परिवहन हेल्पलाइन के वेब पोर्टल पर शिकायत दर्ज की जा सकेगी।
वेबपोर्टल पर दर्ज की गई शिकायतों को संबंधित अधिकारी को ई-मेल व एसएमएस के जरिये सीधे भेज दिया जाएगा।
इनके द्वारा इसका निस्तारण करते हुए निराकरण संबंधी रिपोर्ट पोर्टल पर ही दर्ज की जाएगी। रिपोर्ट को शिकायतकर्ता अपनी सुविधानुसार देख सकेगा।