रोडवेज के दैनिक बस यात्रियों की जेब होगी ढीली, 100 किमी पर 300 रुपये तक महंगी हुई एमएसटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बसों के किराए में बढ़ोतरी का असर मंथली सीजनल टिकट (एमएसटी) धारकों पर पड़ रहा है। यात्रियों को अब 100 किलोमीटर तक एमएसटी बनवाने के लिए पहले के मुकाबले लगभग 300 रुपये अधिक खर्च करने पड़ेंगे। इससे दैनिक यात्रियों को अधिक जेब ढीली करनी पड़ेगी। दरअसल, शुक्रवार को कैसरबाग बस अड्डे से अलग-अलग जगहों के बीच बढ़े किराए के आधार पर एमएसटी का निर्धारण किया गया। इसमें लखनऊ से विभिन्न स्थानों को आने-जाने यात्रियों को पहले की अपेक्षा अधिक धनराशि खर्च करनी पड़ेगी।
मुख्य प्रधान प्रबंधक, संचालन राजेश वर्मा ने बताया कि बसों का बढ़ा हुआ किराया लागू हो गया है। इसके बाद कैसरबाग से अन्य स्थानों को जाने वाले यात्रियों के लिए एमएसटी की दरों के साथ ही सामान्य किराए में बढ़ोतरी हो गई है।
एमएसटी की नई दरें
स्थान दूरी पहले अब
बाराबंकी 27 1125 रु 1195 रु
संडीला 65 2025 रु 2240 रु
हैदरगढ़ 95 2670 रु 2885 रु
भिटरिया 70 2815 रु 3030 रु
बिसवां 55 3175 रु 3465 रु
सामान्य किराया
बिसवां 88 रु 96 रु
सीतापुर 98 रु 106 रु
हरदोई 116 रु 132 रु
बहराइच 141 रु 155 रु
गोंडा 126 रु 142 रु