फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Roadways buses will run with hydrozen in Uttar Pradesh.

यूपी: हाइड्रोजन से रोडवेज बसें चलाने की तैयारी, 2030 तक स्थापित किए जाएंगे फिलिंग स्टेशन व प्लांट

Sun, 25 Jul 2021 12:44 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 25 Jul 2021 12:44 PM IST
सार

परिवहन निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक (प्राविधिक) जयदीप वर्मा ने बताया कि हाइड्रोजन ईंधन से बसें चलाने की योजना बनाई जा रही है। आईओसी ने हाइड्रोजन से बसों को चलाने को लेकर प्रेजेंटेशन दिया। इसमें हाइड्रोजन ईंधन के उत्पादन, रखरखाव और वितरण के बारे में बताया गया।

विज्ञापन
Roadways buses will run with hydrozen in Uttar Pradesh.
हाइड्रोजन बस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

डीजल की जगह हाइड्रोजन ईंधन से रोडवेज बसों को दौड़ाने की तैयारी है। इससे एक ओर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा तो दूसरी ओर ईंधन का खर्च भी कम हो सकेगा। शनिवार को इस बाबत परिवहन निगम मुख्यालय में प्रमुख सचिव परिवहन आरके सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक हुई।

विज्ञापन


परिवहन निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक (प्राविधिक) जयदीप वर्मा ने बताया कि हाइड्रोजन ईंधन से बसें चलाने की योजना बनाई जा रही है। आईओसी ने हाइड्रोजन से बसों को चलाने को लेकर प्रेजेंटेशन दिया। इसमें हाइड्रोजन ईंधन के उत्पादन, रखरखाव और वितरण के बारे में बताया गया।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव परिवहन ने आईओसी से हाइड्रोजन से चलने वाली बसों की लागत, प्रति किमी खर्च व रीफिलिंग आदि की जानकारी मांगी है। बैठक में परिवहन निगम के एमडी धीरज साहू सहित अपर प्रबंध निदेशक सरनीत कौर ब्रोका, वित्त नियंत्रक संजय सिंह और आईओसी के रिसर्च एंड डेवलपमेंट विंग निदेशक एसएसबी राम कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि वर्ष 2030 तक इंडिया में हाइड्रोजन से चलने वाली बसों के लिए फिलिंग सेंटर बनाने सहित प्लांट स्थापित किए जाएंगे, जोकि प्रमुख राष्ट्रीय व राजमार्गों पर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed