{"_id":"5e06d2808ebc3e88127515df","slug":"roadways-bus-fares-will-increase-by-ten-paise-per-km","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महंगा होगा रोडवेज बस का सफर: 100 किमी के सफर के लिए देना होगा 10 रुपये ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगा होगा रोडवेज बस का सफर: 100 किमी के सफर के लिए देना होगा 10 रुपये ज्यादा
Sat, 28 Dec 2019 09:26 AM IST
शाहरुख खान
ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 28 Dec 2019 09:26 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
रोडवेज बसों का किराया दस पैसे प्रति किमी महंगा होगा। किराए में वृद्धि से हर 100 किमी के सफर पर यात्रियों को 10 रुपये ज्यादा खर्च करना होगा। परिवहन निगम के निदेशक मंडल की शुक्रवार को हुई बैठक में इस पर सहमति बन गई है। स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (एसटीए) की बैठक में इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।
उसकी स्वीकृति मिलते ही बढ़ा हुआ किराया लागू किया जा सकेगा। निगम के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, प्रबंध निदेशक डॉ. राजेशखर व विशेष सचिव डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र की मौजूदगी में किराया बढ़ाने का फैसला लिया गया।
नया किराया लागू होने से लखनऊ से सीतापुर के बीच 80 किमी दूरी का किराया करीब 106 रुपये हो जाएगा। अभी इसके लिए 98 रुपये देने पड़ते हैं। ऐसे ही गोरखपुर का सफर करीब 30 रुपये महंगा हो जाएगा।

Trending Videos
इसलिए बढ़ा रहे किराया
- डीजल की बढ़ी हुई कीमत
- कर्मचारियों की वेतन-वृद्धि
- बसों का बेहतर संचालन
- यात्रियों को बेहतर सुविधाएं
- कर्मचारियों की वेतन-वृद्धि
- बसों का बेहतर संचालन
- यात्रियों को बेहतर सुविधाएं